फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City bus fare hiked in Faridabad

Faridabad City Bus: फरीदाबाद में सिटी बस का बढ़ा किराया, अब यात्रियों को सफर के लिए देने होंगे इतने रुपये

Sun, 28 Sep 2025 03:11 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 28 Sep 2025 03:11 PM IST
सार

पहले सिटी बस में सफर करने वाले यात्रियों को 10 किलोमीटर तक 10 रुपये और उससे ज्यादा सफर करने वाली यात्रियों को 20 रुपये देना होता था। लेकिन अब किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है।

विज्ञापन
City bus fare hiked in Faridabad
सिटी बस का बढ़ा किराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्मार्ट सिटी में सिटी बस से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर अब असर पड़ेगा। क्योंकि सिटी बस की ओर से किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। अगर यात्री 13 किलोमीटर से ज्यादा सफर करता है, तो उसको 30 रुपये किराया देना होगा। यह किराया लागू हो चुके हैं।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी में रहने वाले लोगों को गांव से शहर तक आने में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। उसके लिए फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से करीब 5 साल पहले सिटी बस का संचालन शुरू किया गया था। 10 रूटों पर 50 बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में यात्रा करने वाला यात्रियों को पहले 10 और 20 रुपये किराया देना होता था। लेकिन अब यह किराया बढ़ाकर 10, 20 और 30 रुपये हो गया है। जिससे यात्रियों की जेब पर काफी असर पड़ेगा।
विज्ञापन


13 किलोमीटर से ऊपर देना होगा 30 रुपये किराया
जानकारी के अनुसार पहले सिटी बस में सफर करने वाले यात्रियों को 10 किलोमीटर तक 10 रुपये और उससे ज्यादा सफर करने वाली यात्रियों को 20 रुपये देना होता था। लेकिन अब किराए में बढ़ोतरी कर दी गई है। सिटी बस से 6 किलोमीटर तक सफर करने वाले यात्रियों को 10 रुपये , 6 से 13 किलोमीटर तक सफर करने वाले यात्रियों को 20 रुपये और 13 से अधिक किलोमीटर तक सफर करने वाली यात्रियों को अब 30 रुपये किराया देना होगा। यह किराया स्मार्ट सिटी में लागू हो चुका है। इस किराए के लागू होने से जहां एक और सिटी बस के राजस्व में बढ़ोतरी होगी। वहीं यात्रियों की जेब पर भी काफी असर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


4000 से अधिक लोग करते हैं सफर
हर रोज करीब 4000 से अधिक लोग सिटी बस में सफर करते हैं । जिसमें सबसे ज्यादा संख्या गांव से शहर को आने वाले लोगों की होती है। यह सुविधा गांव के लोगों के लिए शुरू की गई थी।


यह रूट है सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण
सिटी बस की ओर से 10 रूटों पर 50 बसों का संचालन किया था, लेकिन सबसे ज्यादा जो व्यस्त रूट है। वह 904, 933 और 916 है। 904 रूट बल्लभगढ़ बस डिपो से बदरपुर बॉर्डर को जाते हैं। यह बस दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे के रास्ते बदरपुर बॉर्डर को जाती है। दूसरा रूट 916 है, जो बल्लभगढ़ बस डिपो से अरुआ चांदपुर को जाता है।इसके अलावा 933 मुद्रिका रूट है। जो बल्लभगढ़ बस डिपो से चलकर विभिन्न गांव शहर और ग्रेटर फरीदाबाद से होते हुए वापस बल्लभगढ़ बस डिपो में आती है। इन तीनों रूटों पर सबसे ज्यादा यात्री सफर करते है। इन सभी रूटों पर चार-चार बसों का संचालन किया जाता है। सिटी बस के इंचार्ज अंकित त्यागी का कहना है कि अब यात्रियों को 13 किलोमीटर से अधिक चलने पर 30 रुपये किराया देना होगा और यह किराया स्मार्ट सिटी में लागू हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed