{"_id":"6165bf208ebc3ec1b5283da0","slug":"city-air-bad-asthma-patient-upset-faridabad-news-noi610051540","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की हवा खराब, अस्थमा रोगी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की हवा खराब, अस्थमा रोगी परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। प्रदूषण के स्तर पर मंगलवार को थोड़ा सुधार देखने को मिला। बल्लभगढ़ में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई)256 दर्ज किया गया। इसके बावजूद हवा की खराब स्थिति बरकरार रही। हवा प्रदूषित होने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। वहीं अस्थमा पीड़ितों की परेशानी और बढ़ गई है।
पिछले कुछ दिन से शहर की हवा में काफी जहर घुल रहा है। सुबह-शाम आसमान में प्रदूषित हवा का गुबार देखने को मिल रहा है। मंगलवार को भी यह स्थिति देखने को मिली। इससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत व आंखों में जलन की समस्या का सामना करना पड़ा। दो दिन पहले तक जिले में प्रदूषण का स्तर बहुत खराब श्रेणी में बना हुआ था, लेकिन अब यह खराब श्रेणी में पहुंच गया है। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक में भी गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सूची के अनुसार मंगलवार को बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 254 दर्ज किया गया। जबकि, सोमवार को 283 था।
इससे एक्यूआई में 29 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। वहीं फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 224 दर्ज किया गया। जो खराब श्रेणी में आता है। यदि अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो एनआईटी क्षेत्र में एक्यूआई का स्तर 205 दर्ज किया गया। सेक्टर-11 में हवा काफी खराब रही है। एक्यूआई 301 दर्ज किया गया। सेक्टर-30 में 190 और सेक्टर-16ए क्षेत्र में एक्यूआई का स्तर 200 रहा। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वैज्ञानिक के अनुसार हवा की गति करीब चार से चार किलो मीटर प्रति सेकंड अच्छी मानी जाती है। इस गति के दौरान वातावरण में छाया प्रदूषण भी हवा के साथ बह जाता है और आसमान साफ रहता है। मंगलवार को हवा बेहद धीमी गति से चल रही है। इस कारण सारा प्रदूषण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
जिले में बढ़ते प्रदूषण पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसके साथ प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों को निर्देश जारी किए गए है। नियमों को उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।
- जयभगवान, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड