फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City air again bad, trouble breathing

शहर की हवा फिर खराब, सांस लेने में दिक्कत

Wed, 13 Jan 2021 07:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 07:17 PM IST
विज्ञापन
City air again bad, trouble breathing
शहर की हवा फिर खराब, सांस लेने में दिक्कत
विज्ञापन

फरीदाबाद। बुधवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 367 दर्ज किया गया है, जो बेहद गंभीर श्रेणी में आता है। हवा में प्रदूषित कण घुलने के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत सामना करना पड़ा। दो दिन पहले तक जिले में प्रदूषण का स्तर बहुत मध्यम श्रेणी में बना हुआ था। अब यह खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। दो दिन से फरीदाबाद का एक्यूआई 235 दर्ज किया गया था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी किए सूची के अनुसार बुधवार को एक्यूआई 367 दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को एक्यूआई 260 था। शहर में अलग-अलग जगहों में फैले प्रदूषण की बात करें तो सेक्टर-16 क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का एक्यूआई 390 दर्ज किया गया। वहीं, एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 338 दर्ज किया गया। सिविल एजेंसी नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से प्रदूषण नियंत्रण के लिए तमाम दावे किए जा रहे हैं। प्रदूषण संबंधित गतिविधियों पर नजर रखने के लिए टीमों के गठन की भी बात कही जा रही है, मगर प्रदूषण पर कोई खास लगाम लगती दिखाई नहीं दे रही है। प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले कई दिनों से प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है।

प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। विभाग की टीमें शहर के अलग-अलग इलाकों में निरीक्षण कर रही है। प्रदूषण बढ़ने की एक वजह वाहनों का प्रदूषण भी है। नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीमें अपने-अपने इलाकों में सड़कों के किनारे पानी छिड़काव कर रही है। - स्मिता कनोडिया, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed