{"_id":"6945a1b6786de5264704d560","slug":"citizens-should-take-advantage-of-the-new-water-policy-municipal-commissioner-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-58290-2025-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई वाटर पॉलिसी का लाभ उठाएं नागरिक : निगमायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई वाटर पॉलिसी का लाभ उठाएं नागरिक : निगमायुक्त
विज्ञापन
सीवर व पानी के कनेक्शन के लिए पांच स्थानों पर लगाए गए कैंप
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा लागू की गई नई वाटर पॉलिसी के तहत नगर निगम फरीदाबाद द्वारा पानी और सीवर कनेक्शनों को वैध कराने व नए कनेक्शन देने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाए जा रहे हैं। नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने लोगों से कैंपों का लाभ उठाने की अपील की है। शुक्रवार को बल्लभगढ़ भाटिया कॉलोनी शिव मंदिर, सेक्टर-7 वार्ड कार्यालय, ओल्ड फरीदाबाद अशोका एनक्लेव, पर्वतीय कॉलोनी बूस्टर और मुजेसर गांव के सामुदायिक भवन में कैंप लगाए गए।
अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को कैंपों में कुल 178 आवेदन प्राप्त हुए। पर्वतीय कॉलोनी बूस्टर पर लगाए गए कैंप में सबसे अधिक 95 आवेदन पानी व सीवर कनेक्शन के लिए आए। कैंपों के माध्यम से नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है क्योंकि अब उन्हें निगम कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे और एक ही स्थान पर उनकी फाइलें स्वीकार की जा रही हैं।
अधीक्षण अभियंता ओमवीर सिंह और कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार ने विभिन्न कैंपों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कनेक्शन लेने पहुंचे सेक्टर-10 निवासी अजय सिंघल ने सरकार और निगम प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैंप में काम आसानी से हो रहा है। वहीं सेक्टर-7 निवासी अमित कुमार ने इसे एक सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि एक ही जगह पर फाइल मंजूर हो रही है।
विज्ञापन
नगर निगम द्वारा यह कैंप नागरिकों को एक ही स्थान पर पानी एवं सीवर कनेक्शन से जुड़ी समस्याओं के समाधान, वैधीकरण और मार्गदर्शन की सुविधा देने के उद्देश्य से लगाए गए हैं। निगम प्रशासन ने बताया कि इन स्थानों पर शनिवार को भी कैंप लगाए जाएंगे।
वार्ड कार्यालय सेक्टर-7 में आयोजित कैंप के दौरान एसडीओ सुरेंद्र खट्टर, जेई अंकित गोयल, निगम एडवाइजर अनिल मेहता, पीआरओ जोगेंद्र सिंह सहित रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य रूमा नंबरदार, अजीत नंबरदार, प्रेम मदान और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नगर निगम प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे समय रहते अपने पानी और सीवर कनेक्शन वैध कराएं और सरकार की नई वाटर पॉलिसी के तहत लगाए जा रहे कैंपों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।