फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Citizens expressed anger over the cowardly attack and took out a candle march

Faridabad News: कायरतापूर्ण हमले से शहरवासियों में दिखा गुस्सा, निकाला कैंडल मार्च

Fri, 25 Apr 2025 11:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Citizens expressed anger over the cowardly attack and took out a candle march
महापौर समेत व्यापारियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने पीएम मोदी से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले को लेकर फरीदाबाद की महापौर प्रवीण जोशी समेत कई संगठनों के लोगों ने आक्रोश जताते हुए कैंडल मार्च निकाला। सामाजिक संगठनों, आरडब्ल्यूए, व्यापारिक वर्ग सहित हिंदू संगठनों के लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान को करारा जवाब देने की मांग की।


कैंडल मार्च निकाल रहे लोगों ने पहलगाम हमले में मारे गए देशवासियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कैंडल मार्च दयालबाग से होते हुए वार्ड-22 और वार्ड-23 के मुख्य बाजार और मोहल्लों से निकाला गया। लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


कैंडल मार्च अंत में पार्षद गजेंद्र भड़ाना के कार्यालय पर जाकर सभा में परिवर्तित हो गया। सभा में महापौर प्रवीण जोशी, हिंदू जागरण मंच से रेखा कुमारी, पार्षद गजेंद्र भड़ाना और पार्षद हरेंद्र भड़ाना ने आतंकियों के कायरता पूर्ण हमले की जमकर निंदा की। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आतंकियों सहित पाकिस्तान में बैठे उनके आकाओं पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप जोशी, आरएसएस फरीदाबाद पश्चिम के महा कार्यवाहक श्याम नारायण, हिंदू जागरण मंच के संजीव कुमार झा सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed