फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Citizens are not getting relief from pollution

प्रदूषण से शहरवासियों को नहीं मिल रही राहत

Thu, 11 Feb 2021 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Citizens are not getting relief from pollution
फरीदाबाद। शहर वासियों को प्रदूषण से राहत नहीं मिल पा रही है। अभी भी हवा खराब स्तर पर ही बनी हुई है। बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 290 दर्ज किया गया। हालांकि पिछले दिनों की तुलना में यह थोड़ा कम है। हालांकि यह भी सामान्य से लगभग तीन गुना अधिक है।
विज्ञापन

इस सप्ताह की शुरुआत में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। हवा की गति थम जाने से प्रदूषित कण एक जगह इकट्ठा होने लगे थे। इससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर लगातार बढ़ रहा था। कई दिनों तक 350 से ऊपर बना रहा। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ व आंखों में जलन की समस्या भी हुई। मंगलवार को तेज हवा चलने के बाद से प्रदूषण के स्तर में गिरावट आनी शुरू हुई और यह सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार बृहस्पतिवार को फरीदाबाद का एक्यूआई 290 दर्ज किया गया। सेक्टर-16 क्षेत्र का एक्यूआई 396 व बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 248 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. स्मिता कनोडिया ने बताया कि हवा चलने से प्रदूषण के स्तर में गिरावट देखी गई है, लेकिन अभी भी यह खतरनाक स्तर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed