{"_id":"69064676850dc72009080f1a","slug":"circle-kabaddi-cup-to-be-held-today-winner-to-get-rs-11-lakh-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54830-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सर्कल कबड्डी कप का आयोजन आज, विजेता को मिलेंगे 1.1 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सर्कल कबड्डी कप का आयोजन आज, विजेता को मिलेंगे 1.1 लाख रुपये
विज्ञापन
मुकाबलों की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा युवा संघ की ओर से रविवार को फरीदाबाद में 13वें सर्कल कबड्डी कप का आयोजन किया जाएगा। इनमें जिले की विभिन्न टीमें भाग लेंगी। मुकाबलों की शुरुआत सुबह 9 बजे से होगी। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों पर धनवर्षा भी होगी। कबड्डी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 1 लाख 1 हजार रुपये मिलेंगे। वही दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 71 हजार मिलेंगे। वहीं तीसरे और चौथे पायदान की टीम को 41 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
इसके अलावा 5 से 8 तक के पायदान पर रहने वाली टीमों को भी 5100-5100 रुपये दिए जाएंगे। वहीं कबड्डी के साथ-साथ कुछ प्रतिभागी रस्साकशी में भी भाग लेंगे। विजेता को 21 हजार और उपविजेता को 11 हजार रुपये मिलेंगे।
प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए हरियाणा युवा संघ के संस्थापक अनिल दहिया, प्रधान संजय खासा, महासचिव संदीप पहल, कोषाध्यक्ष अजय दहिया ने बताया कि संघ प्रत्येक वर्ष सर्कल कबड्डी कप का आयोजन कराता आ रहा है। वैसा ही इस बार भी हो रहा है। सभी तैयारियां कर ली गई हैं। धूमधाम से प्रतियोगिता आयोजित का आरंभ होगा।