फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Christmas festival celebrated amidst restrictions

पाबंदियों के बीच मना क्रिसमस पर्व

Sat, 25 Dec 2021 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Christmas festival celebrated amidst restrictions
फरीदाबाद। कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण पाबंदियों के बीच क्रिसमस का पर्व मनाया गया। आम जन के लिए जहां कुछ गिरजाघर बंद रहे, वहीं कई गिरजाघरों में प्रार्थना करने के लिए ईसाई समाज के लोग पहुंचे। चर्च में कोरोना से मुक्ति के लिए लोगों ने प्रार्थना की तथा प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

इसके अलावा मॉल, रेस्तरां और बाजारों में क्रिसमस की रौनक देखने को मिली। लोगों ने एक दूसरे को संदेश भेज कर बधाई दी। वहीं बच्चों ने भी जमकर मौज-मस्ती की। क्रिसमस पर्व को लेकर सुबह से ही ईसाई समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। ईसाई धर्म के लोगों ने मोमबत्ती जलाई और प्रभु यीशु से प्रार्थना की। वहीं, गिरजाघरों में सुबह के समय लोग विशेष प्रार्थना के लिए पहुंचे। जहां पर पादरी ने प्रभु यीशु के धरती पर अवतरण लेने और उनके उद्देश्यों के बारे में बताया। कई स्थानों पर ईसाई समाज के लोगों ने शुक्रवार रात घरों में केक काटकर बधाई दी।
विज्ञापन

कोरोना से एहतियात के कारण गिरजाघरों में दो शिफ्टों में प्रार्थना की गई। रेलवे रोड स्थित शांति निवास चर्च में सुबह 9 बजे से 10 बजे तक और 10 से 11 बजे तक दो बार में प्रार्थना हुई। चर्च के पादरी आरआर भास्कर ने बताया कि प्रार्थना के दौरान मास्क लगाकर आने वाले लोगों को प्रवेश दिया गया। साथ ही सामाजिक दूरी का भी पालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंद गिरिजाघरों में मोमबत्ती चलाने आए लोग मायूस लौटे
कोरोना केे बढ़ते मामले और रात्रि कर्फ्यू लगने के बाद बीके चौक स्थित सेंट जोसेफ चर्च को आम लोगों के लिए बंद रखा गया था। सुबह जब लोग प्रार्थना करने व मोमबत्ती जलाने के लिए चर्च पर पहुंचे तो उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा। चर्च के बाहर बाकायदा पोस्टर लगाया गया था कि सार्वजनिक लोगों के लिए 25 दिसंबर को चर्च बंद रहेगा।

मॉल व पार्क रहे गुलजार
शहर के मॉल और पार्क क्रिसमस पर गुलजार दिखाई दिए। क्रिसमस ट्री, लाइटिंग और अन्य साज सज्जा लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। कई जगह केक काटे गए तो कई जगह चॉकलेट और टाफियां बांटी गई। सेक्टर-12 टाउन पार्क, रोज गार्डन, प्याली चौक के पार्क समेत अन्य स्थानों पर रौनक दिखाई दी। उपहार बांट रहे सांता क्लॉज बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed