फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Child's digital birth certificate will be available at home

Faridabad News: घर पर मिलेगा बच्चे का डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र

Mon, 26 Jun 2023 10:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jun 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Child's digital birth certificate will be available at home
- ई-मेल पर भेजा जाएगा प्रमाण पत्र, निगम कार्यालय आने की जरूरत नहीं होगी
विज्ञापन

मनोज धर द्विवेदी
फरीदाबाद। नगर निगम, जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन उपलब्ध कराने की तैयारी कर रहा है। इसे लागू होने से लोगों को निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उन्हें ई-मेल पर ही डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र भेज दिया जाएगा। निगम के तीनों जोन में करीब तीन से चार हजार जन्म प्रमाण पत्र हर माह जारी होते हैं।
शहरी एरिया में जन्म लेने वाले बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र नगर निगम की ओर से जारी किया जाता है। इसके लिए नगर निगम मुख्यालय एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद और बल्लभगढ़ कार्यालय में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होते हैं। शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों का ब्योरा नगर निगम को देना होता है। इसके बाद निगम बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनाकर देता है। एनआईटी जोन में ही हर माह करीब 1200-1500 जन्म प्रमाण पत्र जारी होते हैं। अभी लोगों को जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए संबंधित निगम कार्यालय में जाना पड़ता है। जहां पर उन्हें प्रमाण पत्र प्रिंट करके दिया जाता है। ऐसे में कई बार लोगों को असुविधा होती है और दो-तीन चक्कर लगाने पड़ते हैं। कई बार सर्वर नहीं चलने से भी कार्य में परेशानी आती है। ऐसे में नगर निगम जन्म प्रमाण पत्र के कार्य को पूरी तरह से डिजिटल करने जा रहा है। निगम की योजना है कि जन्म प्रमाण पत्र पर संबंधित अधिकारी के हस्ताक्षर हों और इसे डिजिटल उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद प्रमाण पत्र को आवेदनकर्ता के ईमेल पर भेज दिया जाए। साथ ही इस बारे में मोबाइल पर मैसेज मिल जाए। जिससे संबंधित व्यक्ति अपनी सुविधा अनुसार प्रिंट करा सके। इससे लोगों को जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए नगर निगम कार्यालयों में नहीं आना होगा।
विज्ञापन

---
21 दिन के अंदर फ्री में मिलता है प्रमाण पत्र
बच्चे के जन्म लेने के 21 दिन के अंदर नगर निगम जन्म प्रमाण पत्र निशुल्क उपलब्ध कराता है। इसके बाद लोगों को सरल पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना पड़ता है। इसके बाद तय शुल्क के बाद जन्म प्रमाण पत्र जारी होता है। इसमें नगर निगम बिना नाम और नाम चढ़ाकर भी प्रमाण पत्र जारी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
निगम का ऑनलाइन सेवाओं पर जोर

निगम ने अपनी छह सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराना शुरू कर दिया है। इसमें संपत्ति कर, पानी-सीवर, नोड्यूट सर्टिफिकेट, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, शादी पंजीकरण, ट्रेड लाइसेंस, भवन प्लॉन, आग के सुरक्षा प्रबंध और फायर एनओसी शामिल हैं। इन सेवाओं के लिए लोगों को निगम कार्यालय जाने की जरूरत नहीं है। यूएलबी हरियाणा पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए नगर निगम वार्ड स्तर पर नागरिक सुविधा केंद्र बनाने पर काम कर रहा है। जिससे लोगों को ऑनलाइन सेवाओं के लिए परेशानी ना हो।

डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने की दिशा में काम चल रहा है। आयुक्त की मंजूरी के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे लोगों को घर पर ही प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
डॉ. प्रभजोत कौर, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम

ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed