{"_id":"68d2f9b7b42ea476fa01db3d","slug":"children-will-learn-about-the-democratic-process-through-the-model-youth-village-assembly-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52016-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मॉडल युवा ग्राम सभा से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जानेंगे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मॉडल युवा ग्राम सभा से लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जानेंगे बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मोठूका स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला में शिक्षकों को मॉडल युवा ग्राम सभा कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया गया। इस अवसर पर हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, नीलोखेड़ी के निदेशक एवं कार्यक्रम के राज्य समन्वयक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि इस पहल के माध्यम से विद्यार्थी ग्राम स्वराज और लोकतंत्र के मूलभूत सिद्धांतों को व्यावहारिक रूप से समझेंगे।
उन्होंने बताया कि भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय के सहयोग से यह कार्यक्रम पहले चरण में जवाहर नवोदय विद्यालयों और एकलव्य आवासीय विद्यालयों में लागू किया जा रहा है। फरीदाबाद के प्रशिक्षण सत्र में शिक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे अगले पखवाड़े में अपने-अपने विद्यालयों में मॉडल युवा ग्राम सभा का आयोजन सुनिश्चित करें। इस ग्राम सभा में विद्यार्थी सरपंच, ग्राम सचिव और विभागीय अधिकारियों की भूमिका निभाकर लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से जुड़ेंगे। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य अनिल यादव ने की।