{"_id":"6ae0f77434992d00ca0856a7","slug":"children-were-made-aware-of-child-rights-and-safety-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83829-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बच्चों को बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बच्चों को बाल अधिकारों और सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) की ओर से सुरक्षित बचपन अभियान के तहत जिले के 11 विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें विद्यार्थियों को बाल अधिकारों, बाल संरक्षण कानून और किसी भी प्रकार के शोषण से बचाव के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में बच्चों को बताया गया कि किसी भी गलत घटना या उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय माता-पिता, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को इसकी जानकारी दें।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मुजेसर सहित जिले के निर्धारित विद्यालयों में आयोजित इन कार्यक्रमों में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं डीएलएसए के सचिव जितेंद्र सिंह और किशोर न्याय बोर्ड के प्रधान न्यायाधीश सौरभ शर्मा ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ को कानूनी जानकारियां दीं।