{"_id":"65ff1c9413c9d87352010e45","slug":"children-suffering-from-thalassemia-met-the-president-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-22405-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राष्ट्रपति से मिले थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राष्ट्रपति से मिले थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी फरीदाबाद। केयर फॉर थैलेसीमिया के सदस्य, संस्था के सहायक व थैलेसीमिया ग्रस्त बच्चे होली पर्व पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने राष्ट्रपति भवन गए। बच्चों ने राष्ट्रपति को गुलदस्ता भेंट किया। राष्ट्रपति ने सभी बच्चों को तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। संस्था की कृतिका ने राष्ट्रपति को थैलेसीमिया के बारे में और थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के सामने आने वाली कठिनाइयों के बारे में विस्तार से बताया।
कृतिका ने बताया कि यदि शादी से पहले या शादी से बाद थैलेसीमिया कॅरियर का परीक्षण करवा लिया जाए तो, तो ऐसे बच्चों के पैदा होने की संभावना कम होगी। ऐसा हो जाए तो भारत थैलेसीमिया मुक्त देश बन सकता है। कांता शर्मा ने राष्ट्रपति से स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा यह टेस्ट अनिवार्य रूप से कराने का अनुरोध किया। इस मौके पर भगवान दास गुलाटी, कृतिका, सुमित गुगलानी, विशाल पुजारा, कनिका कालरा, मोहित, मानव, गर्व, डेजी, जुगाद राज सिंह, एकम सिंह व आरुशी त्यागी मौजूद रहीं।