फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Children preparing for a bright future at the police-public library

Faridabad News: पुलिस-पब्लिक लाइब्रेरी में बच्चे कर रहे उज्ज्वल भविष्य की तैयारी

Thu, 12 Mar 2026 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Children preparing for a bright future at the police-public library
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। पुलिस लाइन सेक्टर-30 स्थित पुलिस-पब्लिक लाइब्रेरी विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक अध्ययन केंद्र बनकर उभर रही है। 5 जून 2017 को पुलिस-पब्लिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया गया था। यहां पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अनुशासित एवं शांत वातावरण में अध्ययन करने का अवसर मिल रहा है, जिसका वे अपने उज्ज्वल भविष्य की तैयारी के लिए भरपूर लाभ उठा रहे हैं।


यहां पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, बल्कि अपने व्यक्तित्व विकास और ज्ञानवर्धन के लिए भी इस पुस्तकालय का लाभ उठा रहे हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि इस पुस्तकालय में पुलिस लाइन के साथ-साथ आसपास के सेक्टर के लगभग 25 से 30 विद्यार्थी नियमित रूप से अध्ययन करने आते हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए ज्ञान अर्जित कर रहे हैं। पुस्तकालय का सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिला है। यहां अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने सीईटी, 5 विद्यार्थियों ने दिल्ली पुलिस की परीक्षा व 1 विद्यार्थी ने एचटेट उत्तीर्ण कर सफलता प्राप्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed