फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Children participated in dance, singing, and art competitions.

Faridabad News: नृत्य, गायन और कला प्रतियोगिताओं में बच्चों ने लिया हिस्सा

Fri, 23 Oct 2026 11:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Children participated in dance, singing, and art competitions.
फरीदाबाद बाल भवन में आयोजित बाल महोत्सव में नृत्य प्रस्तुत करते प्रतिभागी टीम। संवाद
बाल महोत्सव में 35 स्कूलों के 395 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

विजेता मंडल स्तर पर करेंगे प्रतिभा का प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित बाल महोत्सव के तीसरे दिन बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में 35 स्कूलों के 395 बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी कला और हुनर दिखाने के लिए मंच देना रहा।



महोत्सव में एकल और समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, एकल गायन, हरियाणवी रागिनी, कार्ड मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, थाली-कलश सजावट, दीया-कैंडल सजावट और हिंदी-अंग्रेजी सुलेख जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने उत्साह के साथ इनमें भाग लिया। जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेखा ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे। मंडल स्तर के विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन


जिला स्तर के विजेताओं को 14 नवंबर को बाल भवन में आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी अनिल मोरवाल, नोडल अधिकारी रविंद्र कुमार मनचंदा सहित बाल भवन के कर्मचारी और अन्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपमंडल अधिकारी हन्नी बंसल मुख्य अतिथि रहे। विजेंद्र सरोत और पुरुषोत्तम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed