{"_id":"6a2453c9bca3c6f1120d9b00","slug":"children-getting-a-chance-to-hone-their-skills-at-the-summer-camp-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-71766-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: समर कैंप में बच्चों को मिल रहा हुनर निखारने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: समर कैंप में बच्चों को मिल रहा हुनर निखारने का मौका
विज्ञापन
बच्चों को आर्ट्स एंड क्राफ्ट व स्केटिंग का दिया जा रहा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला बाल कल्याण विभाग की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान आयोजित समर कैंप इन दिनों बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। कैंप में बड़ी संख्या में बच्चे भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं।
इस बार संगीत प्रशिक्षण को शामिल किए जाने से बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। करीब एक महीने तक चलने वाले इस समर कैंप में बच्चों को आर्ट्स एंड क्राफ्ट, स्केटिंग, डांस, जूडो-कराटे और संगीत का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभाग द्वारा नियुक्त विशेषज्ञ प्रशिक्षक प्रतिदिन बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। शाम के समय आयोजित होने वाली कक्षाओं में बच्चे पूरे उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। कैंप में शामिल बच्चों का कहना है कि उन्हें नई-नई चीजें सीखने का अवसर मिल रहा है। वहीं अभिभावक भी विभाग की इस पहल की सराहना कर रहे हैं। उनका मानना है कि समर कैंप बच्चों की रचनात्मकता बढ़ाने के साथ उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक साबित हो रहा है। प्रतिदिन शाम 4 बजे से 6 बजे तक चल रहे कैंप में प्रत्येक बैच में 30 से 35 बच्चों को शामिल किया गया है।