{"_id":"686eb70c2a080e86a50a49c1","slug":"children-are-falling-sick-due-to-change-in-weather-bk-hospital-ward-is-full-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46843-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मौसम में बदलाव से बीमार पड़ रहे बच्चे, बीके अस्पताल का वार्ड फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मौसम में बदलाव से बीमार पड़ रहे बच्चे, बीके अस्पताल का वार्ड फुल
विज्ञापन
हर रोज 2 हजार से अधिक मरीज आते हैं, इनमें करीब 300 बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मौसम में हो रहे बदलाव से कई तरह की बीमारियां भी उत्पन्न हो रही हैं। जहां एक ओर लोगों को अब गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर रात के समय कई बार सर्दी का अहसास भी होता है। इसकी वजह से बच्चों के साथ बड़े भी अब दिन के समय ठंडे पानी का इस्तेमाल कर लेते है, जिससे वह बीमार हो जाते हैं। इसी वजह से इन दिनों बीके अस्पताल में बच्चों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में बच्चा वार्ड फुल चल रहा है।
बीके अस्पताल में हर रोज 2 हजार से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। इन मरीजों में 250 से 300 बच्चे भी होते हैं। इन दिनों मौसम में बदलाव के कारण बच्चे कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं जिसमें से कुछ बच्चों को डे केयर में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। डॉ विकास ने बताया कि इन दिनों बच्चे मलेरिया, डेंगू, बुखार, सर्दी जुकाम जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बदलते मौसम में सेहत का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है क्योंकि बदलते मौसम के साथ बच्चों के शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम में भी बदलाव देखने को मिलता है इसलिए इन दिनों बच्चों का खास ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने बताया कि बुखार और खांसी के साथ मलेरिया के ग्रस्त बच्चे ज्यादा आ रहे है। जिसमें से कुछ बच्चों को बीके अस्पताल की पहले मंजिल पर बने बच्चा वार्ड में डे केयर में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
एक बेड पर कई बार दो बच्चों को भर्ती किया जा रहा
बीके अस्पताल की पहली मंजिल पर बाल रोग विशेषज्ञ वार्ड बना हुआ है जिसमें करीब 35 बेड लगे हुए हैं। इनमें से 10 बेड एनआरसी के हैं। इन बच्चों की संख्या ज्यादा होने के चलते एक बेड पर कई बार दो बच्चों को भर्ती किया जा रहा है ताकि कोई भी बच्चा बिना उपचार के वापस नहीं जाए।