फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Children are at increased risk of infection due to changing weather

Faridabad News: बदलते मौसम में बच्चों पर बढ़ा संक्रमण का खतरा

Tue, 21 Oct 2025 07:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Oct 2025 07:33 PM IST
विज्ञापन
Children are at increased risk of infection due to changing weather
फरीदाबाद। बदलते मौसम व प्रदूषित हवा के कारण शहर में बच्चों में सर्दी, खांसी, बुखार और निमोनिया के मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, तापमान में अचानक बदलाव से बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है, जिससे वे संक्रमण की चपेट में जल्दी आ रहे हैं। बीके नागरिक अस्पताल और शहर के निजी क्लीनिकों में पिछले एक सप्ताह में वायरल इंफेक्शन, खांसी-बुखार और निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बीके के शिशु रोग विभाग में इलाज कराने आईं रेनू ने बताया कि उनके बच्चे को दो दिन पहले सर्दी और बुखार हुआ था, जिसके बाद उसकी सांस तेज चलने लगी। जांच के बाद डॉक्टरों ने बच्चे में निमोनिया का संक्रमण बताया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. ईशा कपूर ने कहा कि इस मौसम में शिशुओं को ठंडे पानी से न नहलाएं, प्रदूषित वातावरण से बचाकर रखें और घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed