{"_id":"68dc24bf69257f98210230d4","slug":"child-swallows-rs-10-coin-doctors-retrieve-it-safely-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52514-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बच्चे ने निगला 10 रुपये का सिक्का, डॉक्टरों ने सुरक्षित निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बच्चे ने निगला 10 रुपये का सिक्का, डॉक्टरों ने सुरक्षित निकाला
विज्ञापन
स्पेशलाइज्ड एंडोस्कोपिक टूल्स की मदद से सिक्के को बाहर निकाला गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एसजीएम नगर में 12 वर्षीय बच्चे ने 10 रुपये का सिक्का निगल लिया। इसके बाद वह सिक्का बच्चे की खाद्य नली में फंस गया। बच्चे की छाती में काफी दर्द था और उसे निगलने में भी परेशानी हो रही थी।
इसके बाद परिवार जब अस्पताल पहुंचा तो चिकित्सकों ने स्पेशलाइज्ड एंडोस्कोपिक टूल्स की मदद से सिक्के को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, करीब 27 मिमी व्यास का यह सिक्का बच्चे की खाद्य नली (फूड पाइप) के ऊपरी हिस्से में फंसा था। एक्स-रे जांच में फूड पाइप में सिक्के के फंसे होने की पुष्टि हुई। गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. निर्देश चौहान ने तत्काल एंडोस्कोपी करने का फैसला किया ताकि मरीज को एसोफैगल टियर्स, इंफेक्शन या सांस लेने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। मेडिकल टीम ने बच्चे को अस्पताल पहुंचाने के आधे घंटे के भीतर ही स्पेशलाइज्ड एंडोस्कोपिक टूल्स की मदद से सिक्के को बाहर निकाल दिया। इस पूरी प्रक्रिया में लगभग 15 मिनट का समय लगा और कुछ देर बाद ही बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
फैसिलिटी डायरेक्टर डॉ. अभिषेक शर्मा ने बताया कि बच्चे अक्सर खेलते हुए कुछ चीजें निगल जाते हैं और इनमें सिक्के सबसे सामान्य हैं। अभिभावकों को सलाह है कि ऐसी स्थितियों में घरेलू नुस्खे जैसे कि जबर्दस्ती उल्टी कराने या बच्चे को इस उम्मीद में कुछ खिलाने से बचना चाहिए। क्योंकि वह खाद्य पदार्थ फूड पाइप में फंसी बाहरी वस्तु को नीचे धकेल सकता है।