{"_id":"6609e9883e252ce1a302f5f6","slug":"child-playing-outside-the-house-crushed-by-tempo-dies-faridabad-news-c-24-1-fb11002-105525-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को टेंपो ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: घर के बाहर खेल रहे बच्चे को टेंपो ने कुचला, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव औरंगाबाद में घर के बाहर खेल रहे एक वर्षीय बच्चे को टेंपो ने कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा टेंपो को वापस मोड़ने के दौरान हुआ। चालक का ध्यान बच्चे पर नहीं गया और वह टेंपो के नीचे आ गया। मुंडकटी थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मूलरूप से मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित उज्जैनिया गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि वह गांव औरंगाबाद में रहता है और कबाड़ा खरीदने व बेचने का काम करता है। रविवार सुबह गांव बामनीखेड़ा निवासी टेंपो चालक उसके पास कबाड़ा लेने के लिए आया था। उसका एक वर्षीय बेटा सुशान वहीं घर के बाहर खेल रहा था। टेंपो को वापस मोड़ने के दौरान चालक ने सुशान को नहीं देखा और टेंपो का टायर उसके सिर पर चढ़ गया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बच्चे की मौत से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सुशान के अलावा उसके दो बच्चे और हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।