{"_id":"6a29b2e7cc76f3c655009ec7","slug":"child-falls-into-canal-while-chasing-a-kite-police-and-sdrf-conducting-a-search-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72050-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पतंग लूटने के दौरान नहर में गिरा बच्चा, पुलिस-एसडीआरएफ कर रही तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पतंग लूटने के दौरान नहर में गिरा बच्चा, पुलिस-एसडीआरएफ कर रही तलाश
विज्ञापन
फरीदाबाद सेक्टर 17 प्रेम नगर के पास पतंग पकड़ने के चक्कर में गुरूग्राम नहर में गिरा 13 वर्षीय
पतंग के पीछे भागते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा, दोस्तों ने किया था बचाने का प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। ओल्ड फरीदाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को पतंग लूटने के दौरान 12 वर्षीय फरहान आगरा कैनाल नहर में गिर गया। घटना के बाद से पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग बच्चे की तलाश में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया।
प्रेम नगर निवासी फरहान बुधवार दोपहर अपने दोस्तों के साथ सेक्टर-17 बाईपास के पास स्थित नहर के किनारे पतंग लूटने गया था। प्रत्यक्षदर्शी बच्चों ने बताया कि पतंग के पीछे भागते समय फरहान नहर के किनारे चल रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरा। दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के कारण वह कुछ ही क्षणों में पानी में ओझल हो गया।
फरहान के पिता रफीक ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 12 बजे बेटे के नहर में गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और तलाश शुरू की। उन्होंने बताया कि फरहान सातवीं कक्षा का छात्र है और अक्सर अपने दोस्तों के साथ आसपास खेलता था।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को बच्चे के नहर में गिरने की सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई की गई। एसडीआरएफ को भी सूचित कर दिया गया और संयुक्त रूप से तलाश अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस बच्चे के दोस्तों से पूछताछ कर रही है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।