फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister will hold road shows and meetings today

Faridabad News: आज रोड शो और सभाएं करेंगे मुख्यमंत्री

Sat, 22 Feb 2025 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister will hold road shows and meetings today
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर मेयर और 46 सीटों पर जीत का दावा किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने मेयर चुनावों के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को शहर में रोड शो और सभाएं करेंगे। दूसरी तरफ, शनिवार को भाजपा के सेक्टर-11 कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने प्रेसवार्ता कर मेयर और 46 सीटों पर जीत का दावा किया।

भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ नगर निगम चुनाव में जनता के पास पहुंच रही है। रविवार सुबह दस बजे बल्लभगढ़ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का रोड शो रेस्ट हाउस से शुरू होगा। इसके बाद मिल्क प्लांट रोड होते हुए एनआईटी के डबुआ चौक से नैन चौक तक यात्रा गुजरेगी। यहां से बड़खल के मेहता चौक से पटेल चौक तक सीएम भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी समेत अन्य वार्ड प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। यहां से रोड शो तिगांव के बांध रोड होते हुए आगरा चौक से सराय बाजार मथुरा रोड तक जाएगा। शाम को समर ग्रैंड बैंक्वेट हाल में नायब सिंह सैनी जनसभा करेंगे।
विज्ञापन

---
फरीदाबाद भाजपा उम्मीदवार पूरे देश में रिकार्ड बनेगा: कृष्णपाल गुर्जर
सेक्टर-11 भाजपा कार्यालय पर शनिवार दोपहर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने एक प्रेसवार्ता कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी पूरे हरियाणा प्रदेश में शहरी निकाय चुनाव में लोकसभा और विधानसभा की तरह परचम लहराएगी। फरीदाबाद नगर निगम की सभी 46 सीटों पर जनता कमल खिलाएगी। प्रेस वार्ता में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि कांग्रेस के कई सीटों पर प्रत्याशी खड़े ही नहीं हैं। इसके अलावा आप और बसपा के भी बहुत सी सीटों पर प्रत्याशी नहीं है। इस मौके पर राज्य मंत्री राजेश नागर, विधायक धनेश अदलखा, विधायक सतीश फागना, भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी, अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, पूर्व शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा, अनुशासन समिति की प्रदेश अध्यक्ष नीरा तोमर, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed