{"_id":"681666c3a297765d09029b09","slug":"chief-minister-will-give-the-gift-of-many-projects-to-the-city-residents-today-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-42767-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुख्यमंत्री आज शहरवासियों को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुख्यमंत्री आज शहरवासियों को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात
विज्ञापन
एफएमडीए सीएम के समक्ष रखेगा पेयजल, बस क्यू शेल्टर और सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। लंबे समय से पेयजल, सिटी बस समेत सड़कों की विकास परियोजनाओं की बाट जोह रहे फरीदाबाद को रविवार को मुख्यमंत्री बड़ी सौगात देंगे। डबुआ अनाजमंडी में रैली से पूर्व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एफएमडीए अधिकारियों की ओर से बैठक में रखी जाने वाली परियोजनाओं पर हरी झंडी दे सकते हैं। माना जा रहा है कि सीएम पाइप लाइन, क्यू शेल्टर, सीसीटीवी लगवाने की योजना पर बैठक में मुहर लगाएंगे।
35 सिटी बसों के बेहद मामूली से बेड़े से फरीदाबादवासियों के ट्रांसपोर्ट की पूर्ति नहीं हो पा रही है। एफएमडीए रविवार दोपहर दो बजे सीएम नायब सिंह सैनी के सामने सेक्टर-62 में इलेक्ट्रिक बसों के डिपो चार्जिंग स्टेशन की योजना पेश करेगा। इसके अलावा शहर के 310 बस क्यू शेल्टर को नए सिरे से बनवाने और मरम्मत की योजना है। इसके अलावा शहर में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को बदलवाने, जहां पर स्ट्रीट लाइट के खंबे ही नहीं हैं, वहां पर नई स्ट्रीट लाइट लगवाने की करीब 40 लाख रुपये की योजना को एफएमडीए का इलेक्ट्रिक विभाग पेश करेगा। इसके अलावा स्मार्ट सिटी मैनेजमेंट के तहत सड़कों पर सुरक्षा के लिए 800 सीसीटीवी लगाने की योजना भी मुख्यमंत्री के सामने पेश की जाएगी। इसपर मुहर लगने की संभावना है।
-- -
सीएम के समक्ष रखी जाएगी पाइपलाइन डालने की योजना
शहर में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण के लिए चुनौती है। इसके लिए एफएमडीए की ओर से बड़खल और एनआईटी क्षेत्र में पाइपलाइन डालने की योजना है। इसके अलावा 20 एमएलडी के एसटीपी बनाने के लिए भी सीएम के सामने योजना रखी जाएगी।