फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Mela in Sector-12 from today

सेक्टर-12 में आज से मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला

Sun, 28 Nov 2021 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Antyodaya Parivar Utthan Mela in Sector-12 from today
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित राज्य खेल परिसर में सोमवार से दो दिवसीय मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेले का आयोजन किया जाएगा। 29 से 30 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले 728 से ज्यादा युवा रोजगार की जानकारी लेने पहुंचेंगे। उनके सहयोग के लिए विभिन्न विभागों द्वारा हेल्प डेस्क लगाई जाएंगी। रविवार को जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने मला स्थल पर पहुंचकर मेले की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेला जरूरतमंदों को रोजगार देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ऐसे में मेले की व्यवस्थाओं और रजिस्ट्रेशन को लेकर सभी विभागों को खास निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को रोजगार देना की प्राथमिकता को देखते हुए शहरी युवाओं के लिए 29 व 30 नवंबर तक सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार कल्याण मेला का आयोजन किया जाएगा। इसका उद्घाटन परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा करेंगे। इसके तहत मेले को पांच जोन में विभाजित किया गया है। जोन एक में एनआईटी शहरी, जोन दो में बड़खल शहरी, जोन तीन में फरीदाबाद शहरी, जोन चार में बल्लभगढ़ शहरी और जोन पांच में तिगांव शहरी को शामिल किया गया है। इसके साथ ही 17 विभाग मेले में अपना स्टॉल लगाएंगे। दो दिनी इस मेले के लिए अब तक 728 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
विज्ञापन

लगाई जाएंगी हेल्प डेस्क
उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि रोजगार मेले में पहुंचने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उनकी सुविधा के लिए मेले में प्रत्येक जोन वाइज पांच हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। यहां पहुंचकर लाभार्थी अपने से जुड़े विषय के संबंध में जानकारी ले सकेंगे। हालांकि उपायुक्त ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को मेला में आते समय फैमिली आईडी कार्ड साथ लेकर आना आवश्यक है। प्रत्येक हेल्प डेस्क पर दो कर्मचारी उपस्थित रहेंगे और वह लाभार्थियों को उचित सलाह देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना गाइड लाइन का किया जाएगा पालन
उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि रोजगार मेले के दौरान कोरोना की रोकथाम के लिए बनाए गए नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। सभी से मास्क लगाकर मेले में आने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि बिना मास्क पहने आने वाले लोगों की इसमें एंट्री नहीं मिलेगी। लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed