{"_id":"6a8f35dd4a1ab54210050604","slug":"check-your-name-in-the-draft-electoral-roll-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78427-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रारूप मतदाता सूची में जांच लें नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रारूप मतदाता सूची में जांच लें नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रारूप मतदाता सूची में नाम शामिल कराने या विवरण में सुधार करवाने के लिए अब केवल चार दिन शेष हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते मतदाता सूची में अपना नाम व अन्य विवरण जांच लें। आयुष सिन्हा ने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम पहले मतदाता सूची में दर्ज था, लेकिन वर्तमान प्रारूप सूची में शामिल नहीं है और उन्हें बीएलओ की ओर से नोटिस मिला हुआ है। इस प्रकार के सभी मतदाता 30 अगस्त 2026 तक संबंधित बीएलओ के पास दावा या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए शनिवार 29 अगस्त और रविवार 30 अगस्त को भी बीएलओ मतदान केंद्रों पर उपलब्ध रहेंगे। ब्यूरो