फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheating with girls on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर युवतियों से कर रहे ठगी

Sat, 03 Jul 2021 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Cheating with girls on the pretext of marriage
फरीदाबाद। साइबर ठग लोगों से रुपये ऐंठने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल करते रहते हैं। युवतियों को ठगने के लिए आरोपी मेट्रीमोनियल साइट का सहारा ले रहे हैं। आरोपी खुद को बड़े अधिकारी, बिजनेसमैन या अमीर बताते हुए फर्जी प्रोफाइल तैयार करते हैं और साइट पर अपलोड कर देते हैं। महीने भर में ऐसे दो मामले दर्ज हुए हैं, वहीं करीब आधा दर्जन शिकायतें लंबित हैं। जिनकी प्रारंभिक जांच चल रही है।
विज्ञापन

तीस मई को साइबर ठग ने खुद को अमेरिका निवासी बताकर ग्रीन फील्ड कालोनी निवासी एक युवती से 15 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने अपना नाम डेविन बताया था। युवती ने यह रकम अपने रिश्तेदारों व बैंक से उधार लेकर आरोपी के खाते में डाली थी। दूसरे मामले में दो जून को सेक्टर-88 निवासी एक युवती से साइबर ठग ने 71 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने अपना नाम विशेष तलवार बताया था। साइबर थाना प्रभारी बसंत कुमार का कहना ही कि लोगों को ऑनलाइन ठगी के बारे में सचेत रहने की जरूरत है। किसी भी सूरत में अनजान व्यक्ति को अपने खाते की जानकारी, ओटीपी या अन्य निजी जानकारी ना दें। किसी भी अनजान व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर न करें। किसी भी तरह की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed