{"_id":"6072fc578ebc3ee64a356db3","slug":"cheating-one-and-a-half-million-by-luring-better-returns-on-insurance-policy-faridabad-news-noi576527034","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमा पॉलिसी पर बेहतर रिटर्न का लालच देकर साढ़े दस लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमा पॉलिसी पर बेहतर रिटर्न का लालच देकर साढ़े दस लाख ठगे
विज्ञापन
फरीदाबाद। बीमा पॉलिसी पर बेहतर रिटर्न का लालच देखकर साइबर ठगों ने एक 75 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक से साढ़े 10 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित को शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-46 निवासी सुधीर सिंह जम्वाल (75) ने बताया कि उन्होंने दो बीमा पॉलिसी में निवेश किया था। 5 साल के बाद उन्होंने प्रीमियम से कम भुगतान वाली पॉलिसी लेने लिए दूसरी कंपनी में अपना प्लान बदलवाने की सोची। इस दौरान उनके पास अमित कुमार नाम के व्यक्ति का फोन आया जो खुद को इंश्योरेंस काउंसिल की गवर्निंग बॉडी का सदस्य बता रहा था। आरोपी ने उन्हें बताया कि वह बीमा कंपनी से बेहतर रिटर्न प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 20 हजार 500 और 30 हजार 500 रुपये की राशि बैंक खातों में जमा करनी होगी। इसमें से 50 हजार रुपये की फीस वापस हो जाएगी। इस तरह साइबर ठग उन्हें बातों में फंसाते रहे और उनसे अलग-अलग खातों में 10 लाख रुपये जमा करा लिए।
साइबर ठग ने साल 2020 अगस्त में उन्हें बताया कि निपटान की प्रक्रिया लगभग समाप्त हो गई है। पॉलिसी मैच्योर करने के नाम पर ठगों ने करीब ढाई लाख रुपये और मांगे। पीड़ित को उन पर शक हुआ और उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने अमित कुमार सिंह, मनीष शाह, मीनाक्षी अग्रवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।