फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheated woman with gold bangle by luring her into conversation

Faridabad News: बातों में फंसाकर महिला से सोने की चूड़ी ठगी

Sat, 02 Dec 2023 10:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Cheated woman with gold bangle by luring her into conversation
फरीदाबाद। सोना पहनकर घूमने वालों की सरकार सर्वे करा रही है। यह कहकर ठगों ने एक महिला से सोने की चूड़ी उतरवा ली और बातों में उलझाकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-31 निवासी प्रमिला कात्याल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 नवंबर को वह अपने घर के पास गेट नंबर चार के पास खड़ी थीं। इस दौरान बाइक पर सवार होकर दो युवक आए और कहा कि सरकार एक सर्वे करा रही है, जिसमें ये देखा जा रहा है कि कौन-कौन व्यक्ति सोने की जेवरात पहनकर सड़क पर चलते हैं। महिला को झांसे में लेकर आरोपियों ने उसके हाथ में पहनी सोने की चूड़ी उतरवा ली। आरोपियों ने चूड़ी एक कागज में लपेटकर वापस दे दी और ध्यान से रखने को कहा। कुछ समय बाद महिला ने कागज खोलकर देखा तो अंदर असली की जगह नकली सोने की चूड़ी थी। सेक्टर-31 थाना पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed