फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheated one and a half lakh woman by posing as an army officer

Faridabad News: आर्मी अधिकारी बनकर महिला से डेढ़ लाख ठगे

Mon, 08 Jan 2024 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Cheated one and a half lakh woman by posing as an army officer
आर्मी स्कूल के लिए दिया था केक का ऑर्डर, झांसे में लेकर की ठगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर ठगों ने आर्मी अधिकारी बनकर सेक्टर-17 निवासी एक महिला से करीब डेढ़ लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपियों ने पीड़िता को दिल्ली के धौलाकुआं स्थित आर्मी स्कूल के लिए केक का आर्डर दिया था। पीड़िता की शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-17 निवासी आरुषि जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घर से ही बेकरी चलाती हैं। ऑनलाइन ऑर्डर मिलने पर वह ग्राहक के घर तक केक पहुंचा देती है। 27 जुलाई 2023 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को आर्मी में अधिकारी बताया। दिल्ली के धौला कुआं स्थित आर्मी पब्लिक स्कूल के लिए थोक में कप केक और केक का ऑर्डर दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने इसके लिए एडवांस राशि मांगी। इस पर आरोपियों ने दो कूपन भेजकर कहा कि उन्हें स्कैन करने पर भुगतान मिल जाएगा। पीड़िता को झांसा दिया गया कि कूपन में दो हजार के भुगतान पर उन्हें चार हजार रुपये मिलेंगे। उसने ट्रायल के रूप में कूपन स्कैन कर एक रुपये का भुगतान किया तो उनके खाते में दो रुपये आए। इसके बाद वह कूपन स्कैन कर दो हजार रुपये का भुगतान किया। लेकिन उसके खाते में चार हजार रुपये नहीं आए। इसके बाद उन्होंने आरोपी से बात की। आरोपी ने कहा जल्द पैसे मिल जाएगें। आरोपियों ने कूपन स्कैन करने पर दोगुना पैसा मिलने का झांसा देकर उससे तीन बार में करीब डेढ़ लाख रुपये ऐंठ लिए। ठगी का अहसास होने पर पीड़िता ने पुलिस को शिकायत की। शुरूआती जांच के बाद पुलिस ने रविवार केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed