{"_id":"68a3665f43d5da6b4e0830cc","slug":"cheated-of-rs-455-lakh-on-the-pretext-of-profit-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-49391-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुनाफे का झांसा देकर 4.55 लाख रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुनाफे का झांसा देकर 4.55 लाख रुपये ठगे
Mon, 18 Aug 2025 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना एनआईटी में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यूएसए एफिलिएट मार्केटिंग और अन्य प्रोग्राम बताकर निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर युवक से 4.55 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपियों ने व्हाट्सएप के जरिये संपर्क किया और निवेश कराने के बाद मैसेज व कॉल का जवाब देना ही बंद कर दिया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-49 इलाके के रहने वाले युवक सुनील ने दी है। इनका कहना है कि आयान आरफी और रिशभ ने यूएसए एफिलिएट मार्केटिंग और डीपीएस प्रोग्राम में निवेश करने का सुझाव दिया। आरोपियों ने भरोसा दिया कि इसमें काफी मुनाफा होगा। आयान से व्हाट्सएप पर 25 जनवरी 2025 से बात शुरू हुई। 28 जनवरी से युवक ने उनके बताए गए बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर करना शुरू कर दिया। फिर कुछ वीडियो भी इन्हें शेयर किए गए जिसमें नए निवेश व बिजनेस आइडिया के बारे में बताया गया।
इसी तरह 16 अप्रैल 2025 तक आरोपी रुपये ट्रांसफर कराते रहे। कुल 4.55 लाख रुपये निवेश करने के बाद युवक ने एग्रीमेंट मांगा तो इन्हें दिया गया। एग्रीमेंट पर साइन नहीं होने बारे विरोध जताया तो आरोपियों ने मैसेज व कॉल का जवाब देना ही बंद कर दिया। आरोप है कि आयान आरफी का असल नाम मोहम्मद फहीम और रिषभ का असल नाम सुमित वर्मा है। ठगी का अहसास होने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। साइबर क्राइम थाना एनआईटी पुलिस ने अब मामले में एफआईआर दर्ज की है।