{"_id":"683603eca94bac758103a32b","slug":"cheated-of-55-thousand-rupees-on-the-pretext-of-selling-old-engine-oil-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44072-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुराना इंजन ऑयल बेचने के बहाने 55 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुराना इंजन ऑयल बेचने के बहाने 55 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ में एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। कंपनी से पुराना इंजन ऑयल बेचने के बहाने संपर्क कर एक व्यक्ति से 55 हजार रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने गार्ड से कॉल पर बात कर कंपनी में शिकायतकर्ता को ऑयल भी दिखाया था। ड्रम टैंपो में लोड कर 55 हजार रुपये ऑनलाइन पेमेंट के बावजूद कंपनी के मैनेजर ने टैंपो नहीं निकलने दिया। 10 ड्रम के लिए 1.20 लाख रुपये मांगने लगे तो मामले का पता चला। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।
पुलिस को ये शिकायत बल्लभगढ़ एरिया के रहने वाले खालिद खान ने दी है। 2 अप्रैल को इनके नंबर पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को फरीदाबाद की टोयोटा कंपनी का कर्मचारी मनीष बताया। उसने कहा कि हमारे पास पुराना इंजन ऑयल उपलब्ध है जिसे बेचना है। शिकायतकर्ता ने कंपनी पहुंचकर कॉल लगा गार्ड से मनीष की बात कराई तो गार्ड ने अंदर ले जाकर पुराना इंजन ऑयल दिखाया। कॉल पर ही मनीष से रेट की बात की और प्रत्येक ड्रम के 7200 रुपये के अनुसार रेट तय हुआ। 10 ड्रम ऑयल खरीदने की बात हुई। 72 हजार रुपये की पेमेंट के लिए 5 हजार एडवांस मांगे तो पीड़ित ने ऑनलाइन पेमेंट कर स्क्रीनशॉट भेज दिया।
बाद में शिकायतकर्ता टैंपो लेकर 10 ड्रम ऑयल लेने पहुंचे तो आरोपी ने स्कैनर भेजकर 50 हजार रुपये ऑनलाइन व 17 हजार वहां नकद देने को कहा। शिकायतकर्ता ने स्कैनर पर 50 हजार रुपये भेज दिए। टैंपो में ड्रम लोड करने के बावजूद गार्ड ने 2 घंटे तक रोके रखा। शिकायतकर्ता ने इस बारे पूछा तो गार्ड ने ऑफिस में जाकर मैनेजर देवेश से बात करने को कहा। मैनेजर ने 10 ड्रम के 1.20 लाख रुपये मांगे। मनीष को कॉल की गई तो उसका नंबर बंद हो चुका था। तब पता चला कि साइबर ठगी हो गई है। मामले में शिकायत साइबर पोर्टल पर दी गई। जिस पर अब साइबर क्राइम थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।