फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cheap medicines and modern testing facilities will be available in the district hospital

Faridabad News: जिला अस्पताल में मिलेगी सस्ती दवाएं और आधुनिक जांच सुविधाएं

Tue, 03 Mar 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Cheap medicines and modern testing facilities will be available in the district hospital
जून 2026 तक होगा बड़ा अपग्रेड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। प्रदेश सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती देने के तहत फरीदाबाद के नागरिकों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। बजट घोषणा के अनुसार जिला अस्पताल में अमृत फार्मेसी स्टोर खुलेगा जहां मरीजों को बाजार मूल्य से कम दरों पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध होंगी। इससे विशेष रूप से मध्यम और निम्न आय वर्ग के मरीजों का इलाज खर्च कम होने की उम्मीद है।

वहीं जिला अस्पताल में आधुनिक जांच सुविधाओं का भी विस्तार किया जाएगा। सीटी स्कैन, एमआरआई और डिजिटल एक्सरे जैसी उन्नत सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा, ताकि मरीजों को निजी अस्पतालों पर निर्भर न रहना पड़े। इससे गंभीर बीमारियों की समय पर जांच और उपचार संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


इसके साथ ही अस्पताल के बुनियादी ढांचे में व्यापक सुधार का लक्ष्य जून 2026 तक तय किया गया है। स्वच्छता, शौचालयों के उन्नयन, टाइल कार्य और बाहरी स्वरूप को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इन कदमों से फरीदाबाद जिला अस्पताल में इलाज की गुणवत्ता और मरीजों की सुविधा दोनों में सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed