फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   chawala colony murder case : police handover the body to her brother

चावला कॉलोनी में महिला की हत्या का मामला : गुरुग्राम में हुई थी राहुल और इंद्रा की मुलाकात

Tue, 02 Feb 2021 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
chawala colony murder case : police handover the body to her brother
बल्लभगढ़। चावला कालोनी में महिला की हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसके भाई को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी राहुल को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। थाना शहर प्रभारी सुदीप सिंह ने बताया कि आरोपी के साथ हत्या की वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल नहीं था। राहुल ने ही रोजाना के झगड़े और कहासुनी से तंग आकर इंद्रा की हत्या की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल और इंद्रा की मुलाकात गुरुग्राम के निर्वाणा कंट्री स्थित एक मकान में हुई थी। इंद्रा वहां पर खाना बनाने का काम करती थी और राहुल घरेलू सहायक और चौकीदारी था। एक ही घर में रखने के कारण दोनों की दोस्ती गहरी हो गई और उन्होंने एक दूसरे के साथ रहने का निर्णय कर लिया। कुछ महीनों तक गुरुग्राम में रहने के बाद करीब तीन महीने पहले दोनों बल्लभगढ़ की चावला कॉलोनी में आकर रहने लगे।
विज्ञापन

नेपाल मूल का होने के बावजूद राहुल ने भारत का आधार कार्ड व पहचान पत्र बनवा लिए थे। इंद्रा बिहार की रहने वाली थी। इंद्रा राहुल पर लगातार शादी का दबाव बना रही थी, जिससे वह तंग आ गया था। इसके बाद महीने भर पहले राहुल ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पड़ोस की छत पर रखे ड्रम में छिपा दिया। शव के पूरी तरह से सड़ जाने के बाद लोगों को उसका पता लगा और पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed