फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chaupals were bustling throughout the day during the Gurjar Festival.

Faridabad News: गुर्जर महोत्सव में दिनभर गुलजार रहीं चौपालें

Mon, 15 Dec 2025 12:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Chaupals were bustling throughout the day during the Gurjar Festival.
फरीदाबाद सूरजकुंड मेला परिसर में आयोजित गुर्जर महोत्सव में अपने पारंपारिक गीताें पर नाचती महिला
अलग-अलग राज्यों से आए लोगों ने वेशभूषा और रीति-रिवाजों के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुर्जर महोत्सव का आखिरी दिन सांस्कृतिक उल्लास और उत्साह से भरपूर रहा। महोत्सव में कई राज्यों से पहुंचे कलाकारों और प्रतिभागियों ने अलग-अलग लोक संगीत और नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। चौपालें दिनभर गुलजार रहीं और लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

महोत्सव में गुर्जर समाज की खानपान, संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। अलग-अलग राज्यों से आए लोगों ने अपनी लोक कला, वेशभूषा और रीति-रिवाजों के माध्यम से सांस्कृतिक विविधता का शानदार प्रदर्शन किया। रंगारंग कार्यक्रमों ने चौपाल पर समा बांध दिया। पर्यटकों और स्थानीय लोगों ने पारंपरिक व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। चौपालों पर ठहाकों और चर्चाओं का दौर चलता रहा, जिससे पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। खास आकर्षण गुर्जरियों की प्रस्तुतियां रहीं, जिन्होंने अपनी कला से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में बुजुर्ग गुर्जरियों ने भी अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया, जिसे देखकर लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। उनकी प्रस्तुतियों ने यह संदेश दिया कि परंपराएं उम्र की मोहताज नहीं होतीं। महोत्सव के समापन पर आयोजकों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। गुर्जर महोत्सव का यह आयोजन सांस्कृतिक एकता और परंपरा के संरक्षण का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed