फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chants of Har-Har Mahadev echoed in the temples on Mahashivratri.

Faridabad News: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Fri, 08 Mar 2024 10:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 08 Mar 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Chants of Har-Har Mahadev echoed in the temples on Mahashivratri.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शहर के मंदिरों एवं शिवालयों में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों की धूम रही। मंदिरों में सुबह सवेरे ही जलाभिषेक करने वाले शिव भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। सुबह के वक्त मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई। शिवभक्तों ने लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव के दर्शन किए। शहर में जगह-जगह भंडारे और विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महाशिवरात्रि का पर्व शिव भक्तों ने धूमधाम के साथ मनाया। मंदिरों में दिनभर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रही। शिव भक्तों ने निर्जला व्रतधारण किया। दूर-दराज क्षेत्रों से मंदिरों में पहुंचे शिव भक्तों ने घंटों लंबी कतारों में लगकर भगवान शिव की पूजा अर्चना की। भक्तों ने दूध, दही, शहद, बेलपत्र धतूरा और फल-फूल के साथ शिवलिंग पर जलाभिषेक कर भोग लगाया। शिवरात्रि पर विभिन्न मंदिरों में अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। मंदिरों में भक्तों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रबंधकों की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन


ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई भोले की बरात
एनआइटी तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णो देवी मंदिर में सुबह विशेष हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद मंदिर परिसर से ढोल नगाड़ों के साथ भगवान भोले की बरात निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए। बरात का शिवभक्तों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। शिव बरात एनआइटी तिकोना पार्क के मुख्य चौराहों से होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। शिव भक्त जमकर भजनों पर झूमते नजर आए। शिव-पार्वती के अलावा भगवान राम-सीता की खूबसूरत झांकियां भी निकाली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगह-जगह किया भव्य स्वागत
शिव भक्तों ने शिव बरात का जगह-जगह फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। रास्ते में खानपान के अलग-अलग स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरित किया। इसी बीच कई जगहों पर भंडारे भी आयोजित किए गए। भक्तों ने अपनी श्रद्धानुसार हलवा, पूरी, केले समोसा पकौड़ों के अलावा भांग का प्रसाद वितरित कर मंगल कामना की।

00
चारों पहर विशेष पूजा अनुष्ठान आयोजित
सैनिक काॅलोनी शिव मंदिर में चारों पहर विशेष पूजा अर्चना की गई। दिनभर दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ रही। महिलाओं व पुरुषों ने शिवलिंग पर बेल पत्र, धतूरा, भांग के पत्ते, कच्चा दूध, फल व शहद चढ़ाया। मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।


पुरानी प्रेस काॅलोनी स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी भक्तों की कतारें दिनभर लगी रहीं। मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। एनआईटी नंबर पांच स्थित बांके बिहारी मंदिर, तत्कालेश्वर मंदिर के अलावा सोसाइटी में महाशिवरात्रि पर्व भक्तों ने पूरी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed