फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Change or deposit two thousand notes without filling the form: DC

बिना फार्म भरे बदलवाएं या जमा करें दो हजार के नोट : डीसी

Mon, 29 May 2023 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 29 May 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Change or deposit two thousand notes without filling the form: DC
- जल्दबाजी न करें, अभी तीन महीने का है समय
विज्ञापन

फोटो-

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। किसी भी बैंक में 2000 का नोट बदलवाने के लिए फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। साथ ही नोट बदलवाते समय कोई आईडी प्रूफ दिखाने की भी जरूरत नहीं है। उपायुक्त विक्रम सिंह ने सोमवार को सेक्टर-12 लघु सचिवालय स्थित एसबीआई बैंक में दो हजार के नोट बदलवाने की प्रक्रिया का जायजा लिया। लोगों से दो हजार के नोट बदलवाने में किसी प्रकार की दिक्कत तो नहीं इस बारे चर्चा की।

डीसी ने बताया की 2000 के नोट बदलवाने के लिए कोई पर्ची या फार्म भरने की जरूरत नहीं है। किसी भी बैंक के ब्रांच में जाकर नोट बदल सकते हैं। उस बैंक में आपका खाता हो ऐसा जरूरी नहीं है। आप सीधे काउंटर पर जाकर नोट बदलवा सकते हैं। वहीं अगर आपका उस बैंक में अकाउंट है तो आप ये रुपये अपने अकाउंट में जमा भी करा सकते हैं। नोट बदलने के लिए कोई भी चार्ज (शुल्क) नहीं देना होगा। यदि कोई कर्मचारी आपसे इसके लिए पैसे मांगता है तो आप बैंक अधिकारी या बैंकिंग लोकपाल में शिकायत कर सकते हैं। एसबीआई बैंक प्रबंधक विश्वा दीपक चौधरी ने बताया कि स्टेट बैंक द्वारा 2000 का नोट बदलने के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। दो हजार के नोट बदलने के लिए किसी आईडी की जरूरत नहीं है। कोई फॉर्म भी नहीं भरना होगा। 23 मई से 30 सितंबर के बीच कोई भी व्यक्ति जिसके पास 2000 रुपये के नोट हैं, वो उसे अन्य मूल्य के नोटों से बदलवा सकता है। इसी तरह बैंक अकाउंट में भी 2000 रुपये के नोट को जमा करने के लिए कोई भी अतिरिक्त फॉर्म नहीं भरने होंगे। हालांकि, जो भी डिपॉजिट को लेकर बैंक के नियम हैं लेकर बैंक के नियम हैं उसका पालन करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed