फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Challans are being issued to those causing noise pollution.

Faridabad News: ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के काटे जा रहे चालान

Tue, 14 Oct 2025 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Challans are being issued to those causing noise pollution.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। तेज आवाज में हॉर्न बजाना और बुलेट में शोर मचाने वाला साइलेंसर लगवाना लोगों के लिए रुतबे का प्रतीक बन गया है। इसकी वजह से ध्वनि प्रदूषण में लगातार वृद्धि हो रही है। यातायात पुलिस ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती से पेश आ रही है। शहर में प्रतिदिन जमकर चालान काटे जा रहे हैं।

बल्लभगढ़ बस स्टैंड के यातायात कर्मी चतुर्भुज ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ चौकी पर प्रतिदिन लगभग तीस-चालीस हजार रुपये के चालान कट रहे हैं। वाहन चालक अपनी गाड़ियों में तेज आवाज वाले हॉर्न लगवा लेते हैं। ये प्रदूषण फैलाने के साथ-साथ लोगों को भी परेशान करते हैं।
विज्ञापन


तेज हॉर्न बजने की वजह से बस स्टैंड के आस-पास रहने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि सड़क जब जाम लगे होने पर वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते रहते हैं। इसकी वजह से हम लोगों को बहुत दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हृदय रोगियों को खतरा

ध्वनि प्रदूषण हृदय रोगियों के लिए खतरनाक है। यह तनाव हार्मोन को बढ़ा देता है, जिससे कारण रक्तचाप और हृदय गति बढ़ सकती है। ध्वनि प्रदूषण से दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। लगातार शोर धमनी रोग और हृदय गति रुकने जैसी समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed