फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Chain stolen from a woman sitting in an auto

Faridabad News: ऑटो में बैठी महिला के गले से चेन चोरी

Wed, 15 Apr 2026 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chain stolen from a woman sitting in an auto
फरीदाबाद। मुजेसर थाना इलाके में ऑटो में बैठी महिला के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई। धौज इलाके के गांव कोट निवासी महिला चिंकी ने पुलिस को शिकायत दी है। आरोप है कि 11 अप्रैल को वे अपनी बहन व भाभी के साथ नैन चौक मार्केट में गई थी। खरीददारी के बाद दोपहर लगभग 3 बजे वे ऑटो में सवार होकर जा रही थी। गांव नंगला के पास ध्यान दिया कि उनके गले से सोने की चेन गायब है। महिला ने आस-पास ढूंढा लेकिन चेन नहीं मिली। चोरी का शक ऑटो में सवार एक अन्य महिला पर जताया गया है। पुलिस ने शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन

----
अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद। अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने छांयसा स्थित अटल बिहार वाजपेयी मेडिकल कॉलेज के पास से स्कॉर्पियो कार सवार युवक को अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पिस्टल के साथ ही 2 मैगजीन व 10 कारतूस भी बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान यूपी के बुलंदशहर निवासी प्रवीन के तौर पर हुई। आरोपी की काले रंग की स्कॉर्पियो कार भी पुलिस ने जब्त कर ली। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वो पेशे से प्रॉपर्टी डीलर है और शौक के लिए यूपी के मिथौली से 1.07 लाख रुपये में पिस्टल खरीदकर लाया था। सोमवार को वह अपने भाई की ससुराल फज्जूपुर खादर आया हुआ था। ब्यूरो
विज्ञापन

----
जेवर चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार
फरीदाबाद। सारन थाना इलाके में घर से जेवर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। मामले में पर्वतीय कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी। इसमें कहा गया कि उनका बेटा रजत पहले अलग रहता था। उसके एक्सिडेंट के बाद रजत मां के पास रहने आया। इसी दौरान वो घर से जेवर चुराकर भाग गया। सारन थाना में दर्ज एफआईआर पर जांच करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने वेदराम कॉलोनी में रहने वाले रजत को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि एक्सिडेंट के कारण उसके इलाज में कर्ज हो गया था। कर्ज चुकाने के लिए उसने अपनी ही मां के घर से आभूषण चोरी कर लिए थे। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

----
नशे में धुत युवकों ने किया हंगामा
फरीदाबाद। ओल्ड थाना इलाके की नई बसेलवा कॉलोनी में नशे में धुत कुछ युवकों ने हंगामा किया। कुनाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 अप्रैल को वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान सनी, जतिन, पियुष, मोंटू, लोकेश और अजय नामक युवक गली में आकर ईंट व खाली शराब की बोतलें फेंकने लगे। आरोप है कि युवकों ने न केवल शिकायतकर्ता के ऊपर हमला किया, बल्कि गली से गुजर रहे अन्य लोगों को भी गालियां दीं। आरोप है कि ये युवक आए दिन इसी तरह हंगामा करते हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed