फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CGST team will also crack the GPS tracker

जीपीएस ट्रैकर को भी क्रैक करेगी सीजीएसटी टीम

Sat, 05 Feb 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
CGST team will also crack the GPS tracker
फरीदाबाद। जीएसटी की चोरी करने वाले अब बच नहीं सकेंगे। बदलते समय के साथ ही अब सीजीएसटी आयुक्तालय की टीम भी तकनीकी रूप से अपग्रेड हो गई है। इसके लिए टीम को आधुनिक तकनीक से लैस उपकरण दिए गए हैं, जिनसे विभाग की गाड़ी में लगाए गए जीपीएस ट्रैकर को भी क्रैक किया जा सकेगा। देश में पहली बार इस तरह के उपकरण सीजीएसटी फरीदाबाद एंटी-इवेजन टीम को दिए गए हैं।
विज्ञापन

दरअसल जीएसटी चोरी करने से बचने के लिए आजकल लोग सीजीएसटी टीम की गाड़ियों में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस) लगा देते हैं। इस तरह के कई मामले पहले सामने आ चुके हैं। इससे विभाग की कई रेड पूर्णत: सफल नहीं हो सकी। इसे देखते हुए अब सीजीएसटी फरीदाबाद की आयुक्त सोफिया मार्टिन जॉय ने एंटी इवेजन टीम को आधुनिक उपकरण से लैस ‘दी फर्स्ट रिस्पांस’ किट दी है।
विज्ञापन

जीएसटी चोर गाड़ियों में कर देते हैं ट्रैकर फिट
सीजीएसटी आयुक्तालय के अपर आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि टैक्स चोरी करने वाले बचने के लिए जीएसटी टीम की गाड़ियों में ट्रैकर डिवाइस तक फिट करवा देते हैं। हाल ही में राजस्थान और हरियाणा जीएसटी टीम की गाड़ियों में ऐसे डिवाइस लगे मिले, जिससे कर चोर बच निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी में जीपीएस ट्रैकर मिलते ही बजने लगेगा अलॉर्म
सीजीएसटी फरीदाबाद को डीबगिंग सहित कई ऐसे डिवाइस दिए गए हैं, जिनके जीपीएस या ट्रैकर लगाकर यदि जीएसटी टीम को कोई ट्रैक करेगा तो गाड़ी में अलार्म बजने लगेगा और उसका आसानी से पता चल जाएगा।
बैग में मोबाइल, लैपटॉप रखते ही डाटा होगा फ्रीज
आधुनिक उपकरणों में एक बैग भी दिया गया है। इस बैग में फोन या लैपटॉप रख दिया जाए तो उसका संपर्क बाहर की दुनिया से कट जाता है। इसका इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि कई ऐसे मामले देखे गए हैं जिसमें टैक्स चोरी करने वाले लोग टीम द्वारा फोन और लैपटॉप जब्त करने पर ऑनलाइन दूसरे राज्यों में बैठकर मोबाइल और लैपटॉप का जरूरी डाटा डिलीट कर देते हैं।

बंद कंपनी में हो रही हेराफेरी को फोन पर देख सकेंगे अधिकारी
अगर कोई कंपनी बाहर से बंद कर आपराधिक काम कर रही होगी तो भी टीम बाहर से किट में दिए गए डिवाइस को फोन से जोड़कर पता कर लेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर सकेगी। राजेश कुमार ने कहा कि आधुनिक उपकरणों से लैस सीजीएसटी टीम से अब कोई कर चोर बच नहीं सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed