फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cesarean delivery facility will start soon in the medical college

Faridabad News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा

Sat, 07 Mar 2026 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cesarean delivery facility will start soon in the medical college
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। गांव छांयसा स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में जल्द ही गर्भवती महिलाओं को बेहतर सुविधा दी जाएगी। मेडिकल कॉलेज में पांच ओटी बनने का कार्य तेजी से चल रहा है। जो कि इस महीने के अंत तक पूरा हो जाएगा। उसके बाद सिजेरियन डिलीवरी भी मेडिकल कॉलेज में शुरू हो जाएंगी। सभी पांच ऑपरेशन थियेटर आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे।


अस्पताल में रोजाना करीब 500 से अधिक मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। जिनमें गर्भवती महिलाएं भी होती हैं। मेडिकल कॉलेज में नॉर्मल डिलीवरी तो होती है लेकिन सिजेरियन डिलीवरी के लिए गर्भवती महिलाओं को बीके अस्पताल या बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में रेफर किया जाता है। अब सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा भी जल्द ही मेडिकल कॉलेज में शुरू होने वाली है। मेडिकल कॉलेज की पहली मंजिल पर पांच ऑपरेशन थिएटर बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। ऑपरेशन थिएटर तैयार होने के बाद जहां सिजेरियन डिलीवरी हो सकेंगी। वहीं दूसरी ओर आंखों के ऑपरेशन, हड्डी के ऑपरेशन, सामान्य सर्जरी आदि के ऑपरेशन भी शुरू हो जाएंगे। जिससे इस अस्पताल के आसपास रहने वाले 20 गांवों के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed