फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cervical cancer vaccination will begin today; adolescent girls aged 14 to 15 will be vaccinated.

Faridabad News: आज शुरू होगा सर्वाइकल कैंसर का टीकाकरण, 14 से 15 साल की किशोरियों को लगेगा टीका

Sat, 28 Feb 2026 12:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Cervical cancer vaccination will begin today; adolescent girls aged 14 to 15 will be vaccinated.
-12:30 बजे से जिला नागरिक अस्पताल में होगी शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत आज दोपहर 12:30 बजे से होगी। यह अभियान सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से बचाव के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। टीकाकरण की शुरुआत सबसे पहले जिला नागरिक अस्पताल से होगी।



जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. रचना मिश्रा ने बताया कि इस चरण में केवल 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को ही टीका लगाया जाएगा। 14 वर्ष से कम और 15 वर्ष से अधिक आयु की बालिकाओं को इसके तहत टीकाकरण नहीं किया जाएगा। अभियान के तहत गार्डासिल-4 वैक्सीन लगाई जाएगी, जो एचपीवी संक्रमण से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है और सर्वाइकल कैंसर के खतरे को कम करती है। अस्पताल में वैक्सीन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध हो चुका है और टीकाकरण के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन




जिले में 19 हजार से अधिक पात्र किशोरियों को टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से लाभार्थियों की पहचान की गई है। निजी और सरकारी स्कूलों से छात्राओं का डेटा जुटाकर सूची तैयार की गई है, ताकि अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं तक अभियान का लाभ पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि टीकाकरण के लिए आते समय कोई भी मान्य पहचान पत्र अवश्य साथ लाएं, जिसमें जन्म तिथि स्पष्ट अंकित हो। टीकाकरण नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र, सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर जल्द ही निर्धारित तिथियों के अनुसार शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed