फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Central team will review water conservation works, three-day tour begins

Faridabad News: जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा करेगी केंद्रीय टीम, तीन दिवसीय दौर शुरू

Mon, 16 Jun 2025 10:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Central team will review water conservation works, three-day tour begins
पहले दिन विभागीय मीटिंग के बाद गांव शाहपुर खुर्द और जसाना में जल ग्रामीणों से लिया फीडबैक
विज्ञापन

जिला ने वर्ष 2024 में हासिल किए सत्त प्रतिशत लक्ष्य, वर्ष 2025 की कार्य प्रगति जारी-डीसी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जल शक्ति मंत्रालय की ओर से चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान 2025 कैच द रेन और जल जीवन मिशन के अंतर्गत आज लघु सचिवालय के सभागार में जल सरंक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। उपायुक्त विक्रम सिंह ने बैठक के माध्यम से भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के निदेशक पंकज कुमार के नेतृत्व में आई दो सदस्य टीम को जल शक्ति अभियान व जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। बैठक के बाद टीम ने गांव जसाना और शाहपुर खुर्द में ग्रामीणों से रूबरू होकर सीधा फीडबैक लिया।

टीम ने गांवों का दौरा कर वहां के स्थानीय ग्रामीणों से जिला प्रशासन की ओर से जल संरक्षण के तहत किए गए विभिन्न कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ग्रामीणों ने भू-जल संरक्षण, छत वर्षा जल संचयन संरचनाओं, खाई एवं तालाब निर्माण जैसे प्रयासों के बारे में टीम को अवगत कराया। टीम ने इन संरचनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया और उनकी वर्तमान स्थिति का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान टीम ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनके सामने आ रही जल संकट संबंधी समस्याओं को भी सुना और उनकी आवश्यकताओं को समझने का प्रयास किया एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार टीम के साथ मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं। टीम ने यह भी बताया कि सामूहिक प्रयासों से ही भू-जल स्तर में सुधार लाया जा सकता है और आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला ने वर्ष 2024 में हासिल किए शत प्रतिशत लक्ष्य, वर्ष 2025 की कार्य प्रगति जारी : डीसी
बैठक के दौरान एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज ने जिले में जल सरंक्षण कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले ने वर्ष 2024 में अपने सभी लक्ष्यों को सफलतापूर्वक पूरा किया है और वर्ष 2025 में जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन द्वारा जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन के क्षेत्र में लगभग 90 नए कार्य किए गए हैं, जिनमें 3 नए तालाब, 12 खाइयां, 30 नई छत वर्षा जल संचयन संरचनाएं और 45 अन्य जल संरक्षण संरचनाएं शामिल हैं। एक पारंपरिक और अन्य जल निकाय का पुनर्विकास करने का कार्य किया गया, 110 सोख्ता गड्ढ़े व पौधे लगाने का कार्य किया गया। साथ ही 198 कैंप का आयोजन कर ग्रामीण एवं शहर वासियों को जागरूक करने का कार्य जिला प्रशासन ने किया।

निदेशक पंकज कुमार ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय की ओर से शुरू किए गए जल शक्ति अभियान का उद्देश्य देश में घटते भूजल स्तर को बढ़ाना है। अब यह अभियान सकारात्मक परिणाम देता दिखाई दे रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों तक वे फरीदाबाद जिले में जल संरक्षण से संबंधित परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे।

अंत में उपायुक्त विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें। वे जमीनी स्तर पर आम नागरिकों को जल संचयन के प्रति जागरूक करें और उन्हें इस कार्य में सहभागी बनाएं। उन्होंने यह भी अपील की कि ग्रामीण व शहरी नागरिक अपने आसपास के तालाबों की देखरेख और संरक्षण सुनिश्चित करें।


मंगलवार को इन स्थानों के दौरे पर रहेगी टीम
मंगलवार 17 जून को बड़खल क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से किए गए जल सरंक्षण के कार्यों का निरीक्षण करेगी केंद्र से आई टीम , निरीक्षण के दौरान बड़खल झील और आस पास के जल संरक्षण कार्यों को परखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed