{"_id":"69d80316b2b48584c302fd68","slug":"central-government-team-checks-quality-of-wheat-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67018-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: केंद्र सरकार की टीम ने जांची गेहूं की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: केंद्र सरकार की टीम ने जांची गेहूं की गुणवत्ता
विज्ञापन
मोहना अनाज मंडी में आढ़तियों की दुकानों से गेहूं के सैंपल लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। मोहना की अनाज मंडी में गुरुवार को केंद्र सरकार की टीम ने पहुंचकर गेहूं की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान एडिशनल डायरेक्टर वासुदेव कुमार अपनी टीम के साथ मंडी में पहुंचे और मार्केट कमेटी सचिव ऋषि कुमार की मौजूदगी में आढ़तियों की दुकानों से गेहूं के सैंपल लिए गए।
निरीक्षण के दौरान डीएफएससी कविता सिंह परिहार, निरीक्षक वीरेंद्र सिंह, उप निरीक्षक उदय सिंह, एएफएसओ विनय मुद्गिल और हिमालय इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने गेहूं में नमी की स्थिति का जायजा लिया, जिससे किसानों को खरीद प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को समझा जा सके।
एएफएसओ विनय मुद्गिल ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर यह टीम मंडी का दौरा कर रही है। लिए गए सैंपल को जांच के लिए करनाल भेजा जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर नमी के कारण आ रही खरीद संबंधी समस्याओं में किसानों को राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
मंडी में पिछले कुछ दिनों से नमी अधिक होने के चलते गेहूं की खरीद प्रभावित हो रही थी, जिससे किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में केंद्रीय टीम के दौरे से उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार नमी और गुणवत्ता मानकों में कुछ छूट दे सकती है, जिससे खरीद प्रक्रिया तेज होगी और किसानों को समय पर भुगतान मिल सकेगा।