{"_id":"6a7b7f72a71aae3094056dde","slug":"cement-wall-constructed-on-the-road-from-raghuvir-tirkha-colony-to-sector-2-following-a-court-order-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-77189-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कोर्ट के आदेश पर रघुवीर-तिरखा कॉलोनी से सेक्टर-2 की सड़क पर बनाई सीमेंट की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कोर्ट के आदेश पर रघुवीर-तिरखा कॉलोनी से सेक्टर-2 की सड़क पर बनाई सीमेंट की दीवार
विज्ञापन
एचएसवीपी ने पुलिस की मौजूदगी में की कार्रवाई, तीन महीने पहले रास्ते को कर दिया था बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। रघुवीर कॉलोनी और सेक्टर-2 के बीच बनी सड़क पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने कोर्ट के आदेश पर सोमवार की शाम को सीमेंट के ब्लॉक से दीवार बना दी है। करीब तीन महीने पहले कॉलोनी के दोनों ओर बने रास्ते को ईंटों की दीवार लगाकर बंद कर दिया था। इस दौरान कोई अप्रिय घटना घटित ना हो उसके चलते कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा।
सेक्टर-2 आरडब्ल्यूए के प्रधान अधिवक्ता लेखपाल नागर ने बताया कि तिरखा कॉलोनी की ओर से सेक्टर-2 में आने वाली सड़क पर उनका पहला मकान है। उनके अनुसार, दोनों कॉलोनियों की तरफ से लंबे समय से सेक्टरवासियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। कॉलोनियों से आने वाला सीवरेज का पानी कई बार ओवरफ्लो होकर सेक्टर में फैल जाता था। इससे गंदगी और बदबू की समस्या बनी रहती थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, कॉलोनी क्षेत्र के कुछ डेयरी संचालक पशुओं को खुला छोड़ देते थे। यह पशु अक्सर सेक्टर-2 में घुस आते थे। कई बार गाय और भैंस घरों के बाहर खड़े वाहनों को नुकसान पहुंचा देती थीं। इससे सेक्टरवासियों को काफी परेशानी होती थी।
विज्ञापन
कई बार की गई शिकायत
स्थानीय निवासियों ने बताया कि रास्ते और अन्य समस्याओं को लेकर प्रशासन को कई बार शिकायत दी गई थी। इसके बाद मामले को लेकर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया गया। याचिका में बताया गया कि तिरखा और रघुवीर कॉलोनी से सेक्टर-2 की ओर आने वाले रास्ते अवैध रूप से बनाए गए हैं और इनके कारण सेक्टरवासियों को लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। न्यायालय के आदेश पर करीब तीन महीने पहले एचएसवीपी के अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों कॉलोनियों से सेक्टर-2 की ओर आने वाले रास्तों पर बड़ी दीवारें बनाकर उन्हें बंद कर दिया।
अब घरों के सामने बनाई सीमेंट के ब्लॉक की दीवार
कॉलोनी में बने कुछ मकानों की ओर से सेक्टर-2 की तरफ अवैध रूप से निकाले गए गेट और खिड़कियों के सामने पहले सीमेंट के बड़े ब्लॉक लगा दिए गए थे। लेकिन सोमवार की शाम को एचएसवीपी ने पुलिस बल के साथ मिलकर काॅलोनी की सड़क के एक ओर सीमेंट के ब्लॉक की दीवार बना दी। इस कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध किया लेकिन पुलिस ने उनको समझा कर शांत कर दिया। इस दौरान एसडीओ कमल को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। एचएसवीपी के कनिष्ठ अभियंता योगेश ने बताया कि यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है।