{"_id":"688d09392bdbcd9921027aaa","slug":"celibration-faridabad-news-c-25-1-mwt1001-105237-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सीएम ने डीसी नूंह विश्राम कुमार मीणा को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सीएम ने डीसी नूंह विश्राम कुमार मीणा को किया सम्मानित
विज्ञापन
- सीएम ने राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में सराहनीय कार्य करने पर की प्रशंसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में आयोजित समारोह में नूंह के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को सम्मानित किया। यह सम्मान उन्हें आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत नीति आयोग द्वारा निर्धारित संकेतकों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए किया गया। मुख्यमंत्री ने आज प्रदेश के आकांक्षी जिला व खंडों के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में सम्मानित किया।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कार्यक्रम में मिले सम्मान के संबंध में बताया कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें जो सम्मान दिया गया है, वह जिला नूंह की जनता को समर्पित है, खासकर आकांक्षी खंड पुन्हाना व नूंह की जनता को। यह पुरस्कार एक तरह से अच्छा कार्य करने वाले विभागों व अधिकारियों के लिए मोटिवेशन है। अब इस आकांक्षी कार्यक्रम के तहत और भी संकेतकों के तहत अच्छा कार्य किया जाएगा, ताकि जिला नूंह को आकांक्षी श्रेणी से बाहर निकालकर विकासशील जिला श्रेणी में शामिल करवाया जा सके। उपायुक्त के साथ एसडीएम नूंह अशोक कुमार, उप निदेशक कृषि विरेंद्र देव आर्य, उप जिला शिक्षा अधिकारी सगीर अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी गीता आर्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
जिला नूंह (मेवात) ने इस अभियान के अंतर्गत दो प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों- माध्यमिक स्तर पर स्कूलों में बिजली की सुविधा व सत्र के आरंभ से एक माह के भीतर बच्चों को पाठ्य पुस्तकें उपलब्ध कराना के लक्ष्य में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल प्राप्त कर राज्य स्तर पर सराहना प्राप्त की है।
विज्ञापन
फोटो: नूंह के उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा को सम्मानित करते मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी।