{"_id":"65d23f0b983d1e3ce60aa4c4","slug":"celebratory-atmosphere-in-the-district-due-to-anmols-excellent-performance-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-20874-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अनमोल के बेहतरीन प्रदर्शन से जिले में जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अनमोल के बेहतरीन प्रदर्शन से जिले में जश्न का माहौल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में थाइलैंड की खिलाड़ी को हराकर 17 वर्षीय अनमोल खरब ने भारतीय बैडमिंटन में बडा आयाम हासिल किया है। शहर के कोच व अन्य खिलाड़ी अनमोल को अगली स्टार खिलाड़ी के रूप में देख रहे हैं। वहीं अनमोल ने एशिया टीम चैपिंयनशिप के फाइनल मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन कर स्मार्ट सिटी के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत बनी हैं। इससे खिलाड़ियों में काफी जोश हैं।
मलेशिया में रविवार को भारतीय महिला टीम ने बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप का निर्णायक मुकाबला खेला गया। जिसमें सेक्टर 16 निवासी अनमोल खरब ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए थाइलैंड के खिलाफ मैच जीतकर इतिहास रच दिया। जिससे सेक्टर-7 स्थित केएल मेहता बैडमिंटन अकादमी और ग्रेटर फरीदाबाद साई बैडमिंटन अकादमी में जश्न का माहौल रहा। इस मौके पर खिलाड़ियों ने उनके प्रदर्शन की जमकर तारीफ की। बैडमिंटन कोर्ट के बाहर अनमोल एक आम लड़की की तरह जिंदादिल, बातूनी और बेपरवाह है। लेकिन कोर्ट पर कदम रखते ही अनमोल अनुभवी खिलाड़ी की तरह कड़ी प्रतिद्वंद्वी बन जाती हैं। बैडमिंटन कोच का मानना है कि आने वाले कुछ साल में यहां भी बैडमिंटन के बेहतरीन खिलाड़ी तैयार हों सकेंगे।
--
खेल विभाग में बैडमिंटन का पद है रिक्त
खेल विभाग में बैडमिंटन के नए खिलाड़ी को तैयार करने के लिए एक भी कोच नहीं है। करीब आठ महीने पहले विभाग में तैनात कोच का पंचकूला में स्थानांतरित हो गया। इसके बाद से उनकी जगह पर कोई दूसरा कोच तैनात नहीं किया गया है। बैडमिंटन में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को निजी बैडमिंटन अकादमी में अभ्यास के लिए जाना पड़ता है। जहां उन्हें भुगतान कर बैडमिंटन का गुर सीखना पड़ता है।
विज्ञापन
--
क्या कहते है कोच
अनमोल एक बेहतरीन खिलाड़ी है। उनके पास कई तकनीक है। इसके बदौलत आज वह भारतीय टीम में अपनी स्थान सुरक्षित की है। उनका भी मानना है कि आने वाले समय में जिले में कई बेहतरीन खिलाड़ी तैयार होंगे।
- संजय सपरा, बैडमिंटन कोच व जिला बैडमिंटन संघ के महासचिव
--
अनमोल ने बैडमिंटन का ककहरा सीखी थी। उसके अलावा उन्होंने डीपीएस स्कूल में भी उन्हें बैडमिंटन का गुर सिखाते रहें है। उनका कहना है कि उनके इस जीत से युवाओं में खुशी का माहौल है।आने वाले समय में यहां भी बेहतरीन खिलाड़ी तैयार होंगे।
- कमल वशिष्ठ, बैडमिंटन कोच
--
क्या कहते है युवा खिलाड़ी
अनमोल एक बेहतरीन खिलाड़ी है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में कई पदक जीते है। उनसे युवा खिलाड़ियों को बैडमिंटन के गुर सीखने को मिलेगा।
-आद्या शर्मा, राज्य चैंपियन
युवा खिलाड़ी में उनके इस जीत से जोश है। उन्हाेंने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में अपनी पहचान बना ली। उनसे जिले के खिलाड़ियों को बहुत कुछ सीखने का मौका मिलेगा।
- ट्विंकल मलिक अंडर 11 राज्य चैंपियन