फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Celebrations to be held at Deepalaya on International Women's Day

Faridabad News: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दीपालया में होगा समारोह

Sat, 07 Mar 2026 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Celebrations to be held at Deepalaya on International Women's Day
-आठ मार्च को होने वाले कार्यक्रम में 800 महिलाएं होंगी शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

तावड़ू। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को उपमंडल के गांव के घुसबैठी स्थित दीपालया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। ‘सशक्त महिला, सशक्त राष्ट्र, महिलाओं के अधिकार, न्याय और कार्रवाई तक पहुँच’ विषय पर आधारित यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।
इस अवसर पर दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की डीन डॉ. एस. इंदु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान, जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड और भारतीय सांकेतिक भाषा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र जैसे विभिन्न सरकारी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और विशेषज्ञ भी शामिल होंगे। ये विशेषज्ञ कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, न्याय तक पहुंच और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे। संस्था के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी एडवोकेट डॉ. के.सी. जॉर्ज तथा अध्यक्ष श्री टी.एम. अब्राहम के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की लगभग 800 महिलाएं भाग लेंगी।
विज्ञापन

समारोह का मुख्य आकर्षण उन महिलाओं का सम्मान होगा, जिन्होंने दीपालया के विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़कर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस अवसर पर एक विशेष स्मारिका का भी विमोचन किया जाएगा, जिसमें दीपालया से जुड़ी महिला लाभार्थियों की प्रेरणादायक संघर्ष यात्राओं और उनकी सफलता की कहानियों को संकलित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति समूहों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और नाटक भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed