फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Celebrated the happy occasion by cutting a cake right in the hospital.

Faridabad News: जन्माष्टमी पर जन्मे 17 लड्डू गोपाल, अस्पताल में ही केक काटकर मनाई खुशी

Sat, 05 Sep 2026 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the happy occasion by cutting a cake right in the hospital.
परिवारों में खुशी का माहौल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जन्माष्टमी पर्व पर फरीदाबाद के कई परिवारों के घर लड्डू गोपाल के रूप में खुशियां आईं। शुक्रवार को शहर के सरकारी और निजी अस्पतालों में कई बच्चों ने जन्म लिया। इनमें 17 बेटों के जन्म पर परिजनों ने खुशी जताते हुए उन्हें लड्डू गोपाल बताया। बच्चों के जन्म को लेकर अस्पतालों में भी उत्साह का माहौल रहा। कई परिवारों ने नवजात के घर आने की खुशी में अस्पताल में ही केक काटकर खुशियां मनाईं।

बीके अस्पताल में जन्माष्टमी के दिन करीब आठ लड़कों ने जन्म लिया। इसके अलावा करीब छह बेटियों का भी जन्म हुआ। बेटों के जन्म पर परिजनों ने कहा कि जन्माष्टमी के दिन उनके घर स्वयं लड्डू गोपाल आए हैं। नवजात को लेकर परिवार के सदस्यों में खास उत्साह दिखाई दिया। कई परिजनों ने अस्पताल में मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
विज्ञापन


निजी अस्पतालों में भी जन्माष्टमी पर बच्चों की किलकारियां गूंजीं। सेक्टर- 20 बी स्थित यथार्थ अस्पताल में तीन लड़कों और एक लड़की ने जन्म लिया। यहां बेटों के जन्म पर परिवारों ने खुशी जताई और इसे जन्माष्टमी का विशेष आशीर्वाद बताया। एशियन अस्पताल में जन्माष्टमी के दिन तीन लड़कियों और एक लड़के का जन्म हुआ। वहीं, एशिया मैरिंगो अस्पताल में एक लड़के और एक लड़की ने जन्म लिया। निजी अस्पतालों में भी नवजात के जन्म को लेकर परिवारों में खुशी का माहौल रहा। इसके साथ ही फोर्टिस अस्पताल में 4 लड़कों और एक लड़की ने जन्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना था कि जन्माष्टमी के दिन बेटे का जन्म उनके लिए बेहद खास है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन पर घर में बेटे के आने से उनकी खुशी दोगुनी हो गई है। कई परिवारों ने नवजात के अस्पताल से घर पहुंचने की तैयारी भी शुरू कर दी। जन्माष्टमी पर अस्पतालों में जन्मे बच्चों को लेकर परिजनों में दिनभर उत्साह बना रहा। परिवार के सदस्य नवजात की तस्वीरें लेते और रिश्तेदारों को फोन कर खुशखबरी देते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed