फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Celebrated the birth anniversary of immortal martyr Gulab Singh Lodhi

Faridabad News: अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की जयंती मनाई

Tue, 05 May 2026 01:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of immortal martyr Gulab Singh Lodhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। लोधी राजपूत जन कल्याण समिति की ओर से झंडा सत्याग्रह आंदोलन के महानायक अमर शहीद गुलाब सिंह लोधी की 124वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम सेक्टर-50 स्थित समिति कार्यालय में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश चंद्र पाठक, भुवनेश्वर शर्मा, सचिन तंवर, लाखन सिंह लोधी की ओर से किया गया। इसके बाद उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर शहीद को नमन किया।
विज्ञापन


समिति के संस्थापक एवं महासचिव लाखन सिंह लोधी ने बताया कि गुलाब सिंह लोधी का जन्म 3 मई 1903 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी क्षेत्र में एक कृषक परिवार में हुआ था। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त 1935 को झंडा सत्याग्रह आंदोलन के तहत लखनऊ के अमीनाबाद पार्क में तिरंगा फहराने के दौरान ब्रिटिश सैनिकों ने उन पर गोली चला दी, जिससे वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनकी शहादत के बाद यह स्थान झंडे वाला पार्क के नाम से प्रसिद्ध हुआ और आज भी देशभक्ति का प्रेरणा स्थल बना हुआ है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके साहस और बलिदान को याद करते हुए युवाओं से देशभक्ति की भावना अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed