फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CBSE board exams to be held at 51 centres, all preparations complete

Faridabad News: 51 केंद्रों पर होंगी सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं, सभी तैयारियां पूरी

Tue, 17 Feb 2026 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
CBSE board exams to be held at 51 centres, all preparations complete
पहले दिन 10वीं की गणित और 12वीं की जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमशीलता और शॉर्ट हैंड की परीक्षा होगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिले में मंगलवार से केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं को लेकर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में कुल 51 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 10 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

बोर्ड द्वारा जारी समय सारिणी के अनुसार 10वीं और 12वीं की सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। पहले दिन 10वीं की गणित की परीक्षा होगी, जबकि 12वीं की जैव प्रौद्योगिकी, उद्यमशीलता और शॉर्ट हैंड विषयों की परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर बैठने की उचित व्यवस्था, साफ-सफाई, पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। इसके साथ ही प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षित वितरण के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा के दौरान नकल पर रोक लगाने के लिए उड़नदस्तों का गठन किया गया है, जो केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे। केंद्र अधीक्षकों और कक्ष निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराएं।

विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है। साथ ही उन्हें प्रवेश पत्र और आवश्यक पहचान पत्र साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र के अंदर ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।


वर्जन-

शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से परीक्षाएं संपन्न कराना विभाग की प्राथमिकता है, ताकि छात्र बिना किसी तनाव के परीक्षा दे सकें और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।-अनीता गौतम, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed