{"_id":"6998a95d4eceff9409028be0","slug":"cbi-raids-private-hospital-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-63386-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: निजी अस्पताल में सीबीआई ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: निजी अस्पताल में सीबीआई ने मारा छापा
विज्ञापन
जरूरी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक डाटा कब्जे में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार देर शाम केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने रेड की। टीम ने अस्पताल परिसर के प्रशासनिक कार्यालय और रिकॉर्ड रूम से जरूरी दस्तावेज व इलेक्ट्रॉनिक डेटा कब्जे में लिया है।
अब इन दस्तावेजों व डेटा की जांच शुरू हो गई है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि आर्थिक अनियमितताओं, बिलिंग में कथित गड़बड़ी और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के तहत फर्जी क्लेम लेने की शिकायतों को लेकर ये कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार देर शाम निजी अस्पताल पहुंची। टीम ने यहां के प्रबंधन को कार्रवाई की सूचना दी और फिर अस्पताल के रिकॉर्ड, कंप्यूटर सिस्टम, बिलिंग दस्तावेज और मरीजों की फाइलों की जांच की। इस दौरान अस्पताल के कई वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों से मौके पर ही पूछताछ की गई। अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ मिली शिकायतों में आरोप है कि अस्पताल ने कई मामलों में वास्तविक इलाज से अधिक महंगे पैकेज दिखाकर बिल बनाए। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने आयुष्मान भारत और विभिन्न बीमा योजनाओं के तहत मरीजों के इलाज के नाम पर फर्जी बिल तैयार कर भुगतान लिया। सीबीआई अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर अस्पताल के संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आगे भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।